Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना: कतार में 6 हजार से ज्यादा नए आवेदन, दूसरे चरण की शुरुआत का इंतजार

Mahatari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर नई मांग लगातार सामने आ रही है। कोरबा जिले में अकेले 6 हजार 77 महिलाओं ने सुशासन तिहार के दौरान आवेदन दिए थे। हालांकि महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन सभी आवेदनों को निराकृत दिखा दिया है। अब तक इन आवेदकों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

शासन स्तर पर अटका मामला

Mahatari Vandan Yojana Sepetember 2025: जिला प्रशासन के अनुसार नए हितग्राहियों को योजना का लाभ देने का फैसला शासन स्तर पर होगा। जब तक सरकार पोर्टल को दोबारा नहीं खोलती, तब तक महिलाओं को किस्त नहीं मिल सकेगी। हाल ही में नक्सल प्रभावित इलाकों में नए आवेदन लिए गए हैं, लेकिन कोरबा जैसे जिलों में दूसरे चरण की प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस पर कोई आदेश नहीं आया है।

दिशा बैठक में सामने आए आंकड़े

Mahatari Vandan Yojana Online Form: 28 अगस्त को हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बताया गया कि मार्च 2024 से अब तक जिले में कुल 2 लाख 95 हजार 706 आवेदन मिले थे। इन्हीं आवेदनों पर महिलाओं को पहली किस्त दी गई। जबकि सुशासन तिहार में मिले नए आवेदन अब भी लंबित हैं।

योजना का लाभ और पात्रता

Korba News: राज्य सरकार ने मार्च 2024 में योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं जो छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी हैं और जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक है, वे इसका लाभ उठा सकती हैं।

आवेदन की प्रक्रिया

Mahatari Vandan Yojana New Application: जो महिलाएं अभी तक योजना में शामिल नहीं हुई हैं, वे निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करना जरूरी है।

अधिकारी की प्रतिक्रिया

Mahatari Vandan Yojana New Online Form: महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के परियोजना अधिकारी बजरंग सांडे ने बताया कि फिलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। फरवरी 2024 में मिले करीब 2 लाख 95 हजार आवेदनों पर ही लाभ दिया जा रहा है। नए आवेदन कब से लिए जाएंगे, इसका निर्णय शासन स्तर पर होगा।

Also Read: Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए आज आखिरी मौका, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button