Mahatari Vandan Yojana: 7,658 नई महिलाओं के खातों में पहली बार पहुंचेगा महतारी वंदन योजना का 1,000 रूपये

रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। राज्य की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा जारी की जाएगी। उपराष्ट्रपति इस अवसर पर राजनांदगाँव जिले में आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में शामिल होंगे और बटन दबाकर लाभार्थी महिलाओं को यह बड़ी सौगात देंगे।

69 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचेगा ₹647 करोड़

योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में ₹647.28 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। अब तक महतारी वंदन योजना के अंतर्गत कुल ₹13,024.40 करोड़ की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है।

‘नियद नेल्ला’ योजना की 7,658 महिलाओं को पहली बार लाभ

इस किश्त की सबसे खास बात यह है कि 7,658 नई हितग्राही महिलाओं को पहली बार महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। इन नई लाभार्थियों में विशेष रूप से वे महिलाएँ शामिल हैं जो राज्य सरकार की ‘नियद नेल्ला’ योजना में शामिल माओवाद प्रभावित गाँवों से हैं। यह पहल इन महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने में सहायक होगी।

Also Read: मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना क्या है? छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों के लिए संचालित योजना का जाने पात्रता एवं लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button