Mahatari Vandan Yojana 31st Installment: महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि आज होगी जारी, 67 लाख से अधिक बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन से पहले तोहफा

Mahatari Vandan Yojana 31st Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का त्योहार इस बार बेहद खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित ‘बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह’ के मंच से 67 लाख 28 हजार 918 लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

सितंबर की किस्त रक्षाबंधन से पहले देने का फैसला

CG Govt Rakhi Gift: राज्य सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त का भुगतान सितंबर माह में तय किया गया था। हालांकि त्यौहार के माहौल और रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस राशि को समय से पहले यानी अगस्त में ही बहनों के खातों में भेजने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम से त्योहार की तैयारियों में जुटी महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का जरिया

Mahatari Vandan Yojana Big Update: महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता राज्य की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन में अहम भूमिका निभा रही है। इस राशि का उपयोग महिलाएं अपने स्वास्थ्य, पोषण, बच्चों की पढ़ाई और छोटी-मोटी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। कई लाभार्थी महिलाएं इस राशि को अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना जैसी बचत योजनाओं में भी जमा कर रही हैं।

अब तक 19 हजार करोड़ से अधिक की सहायता राशि का वितरण

महतारी वंदन योजना की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 30 किस्तों के माध्यम से राज्य की महिलाओं को 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। 25 अगस्त को जारी होने वाली 31वीं किस्त के बाद यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। राज्य सरकार का मानना है कि इस योजना से न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

Also Read: CG CM Lok Kalakar Protsahan Yojana: साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के इन लोक कलाकारों को हर साल मिलेंगे 24 हजार रुपये, जानें योग्यता एवं प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button