Mahtari Vandan Yojana 18th installment: महतारी वंदन योजना की 18वीं किश्त जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में पहुंचे 647 करोड़ रुपये

Mahtari Vandan Yojana 18th installment: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना लगातार महिलाओं की आर्थिक हालत मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. अगस्त 2025 की पहली तारीख को योजना की 18वीं किश्त के रूप में 69.19 लाख महिलाओं के खातों में 647.35 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं. ये राशि DBT के ज़रिए ट्रांसफर की गई है.

मार्च 2024 से शुरू हुई योजना, अब तक बांटे गए 11,728 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की थी. तब से लेकर अब तक लगातार 18 किश्तों में कुल 11,728 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है. इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही है.

आधार और बैंक अकाउंट अपडेट जरूरी, वरना नहीं मिलेगा पैसा

महिला एवं बाल विकास विभाग ने साफ तौर पर बताया है कि जिन महिलाओं का बैंक खाता DBT इनेबल नहीं है या जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं है, उनके खाते में ट्रांसफर की गई राशि वापस जा रही है. ऐसे में महिलाओं से अपील की गई है कि वे तुरंत बैंक जाकर अपने खाते को DBT इनेबल करवाएं और आधार कार्ड को अपडेट कराएं.

ध्यान रहे, आधार कार्ड को हर 10 साल में अपडेट कराना जरूरी होता है. कई हितग्राहियों का आधार इनएक्टिव होने की वजह से किश्त का भुगतान अटक गया है.

जानकारी, लाभ त्याग और शिकायत के लिए पोर्टल और ऐप उपलब्ध

अगर किसी महिला को योजना से जुड़ी जानकारी चाहिए, या वह लाभ नहीं लेना चाहती, तो वह महतारी वंदन योजना के पोर्टल या महतारी वंदन मोबाइल ऐप के ज़रिए यह काम कर सकती है. ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

  • लाभ त्याग करने के लिए पोर्टल में “लाभ त्याग” ऑप्शन मौजूद है.
  • किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करने के लिए “शिकायत करें” सेक्शन है.

सरकार का दावा है कि महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहारा मिला है. मगर इसके सही लाभ के लिए ज़रूरी है कि बैंक खाता और आधार सही और सक्रिय हों. योजना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात अब आपके फोन में है, बस ऐप डाउनलोड करना है और ज़रूरत के हिसाब से इस्तेमाल करना है.

Also Read: Labor Registration Camp: धमतरी में 1 से 14 अगस्त तक चलेंगे श्रम पंजीयन शिविर, निर्माण स्थलों और ग्राम पंचायतों में लगेगा कैंप, देखिये सूची

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button