
Mahtari Vandan Yojana Last Date: अगर अब तक आपका नाम महतारी वंदन योजना में शामिल नहीं हुआ है, तो आज आखिरी दिन है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तय की गई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ की वंचित महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।
आवेदन प्रक्रिया और तारीखें
Application Process: महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन 15 अगस्त 2025 से शुरू हुए थे। 31 अगस्त तक महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकती हैं। इसके बाद 15 सितंबर तक आवेदनों का सत्यापन होगा। 16 से 25 सितंबर के बीच स्वीकृत आवेदन वेब पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
किसे मिलेगा लाभ
Scheme Beneficiaries: यह योजना फिलहाल बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के लिए लागू की गई है। यहां 53 शिविरों से जुड़ी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। जिला प्रशासन बीजापुर की पहल पर वंचित पात्र महिलाओं को फिर से योजना से जोड़ने का मौका दिया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन
Eligibility Criteria: महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु कम से कम 21 साल होनी चाहिए। आवेदन केवल विवाहित महिलाओं के लिए मान्य है, जो छत्तीसगढ़ की स्थायी निवासी हों। इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन कैसे करें
How to Apply: आवेदन करने के लिए महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाना होगा। वहां से आवेदन फॉर्म लेकर सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी और मांगे गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र या संबंधित दस्तावेज
- बैंक पासबुक या खाता विवरण
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
योजना का उद्देश्य और शुरुआत
Scheme Launch: महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार ने की थी। इसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि दी जाती है। वर्तमान में राज्य की 69 लाख से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं।
Also Read: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी सरकारी योजनाएं: जानिए कौन-सी योजना क्या सुविधा दे रही है



