CG Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द: 13 से 23 नवंबर तक शालीमार रूट पर सफर होगा मुश्किल

रायपुर: Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए 13 से 23 नवंबर तक सफर करना मुश्किल हो सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में शालीमार यार्ड के आधुनिकीकरण का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण इस अवधि में लंबी दूरी की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी या पूरी तरह से रद्द रहेंगी।

निर्धारित अवधि में पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

यार्ड आधुनिकीकरण के काम के कारण निम्नलिखित ट्रेनें अपनी प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा होगी:

ट्रेन नंबरट्रेन का नामरद्द/समाप्त रहने की तिथियाँस्थिति
18029एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 और 23 नवंबर 2025पूरी तरह रद्द (LTT से)
18030शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 नवंबर 2025पूरी तरह रद्द (शालीमार से)
12151एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस12, 13 और 19 नवंबर 2025पूरी तरह रद्द (LTT से)
12152शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस14, 15 और 21 नवंबर 2025पूरी तरह रद्द (शालीमार से)
12101एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस18 नवंबर 2025संतरागाछी में समाप्त होगी
12102शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस20 नवंबर 2025संतरागाछी से शुरू होगी
12905पोरबंदर–शालीमार एक्सप्रेस19 नवंबर 2025संतरागाछी में समाप्त होगी
12906शालीमार–पोरबंदर एक्सप्रेस21 नवंबर 2025संतरागाछी से शुरू होगी

Also Read: किस्मत का क्रूर संयोग: जिस हादसे को ओवरब्रिज से देख रहे थे पिता, उसी ट्रेन में सवार थी लाडली बेटी प्रिया…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button