बीजापुर में दहशत: मुखबिरी के आरोप में माओवादियों ने ग्रामीण को घर से निकालकर गला काटा

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में माओवादियों की एक और कायराना करतूत सामने आई है। माओवादियों ने पुजारी कांकेर गांव के एक ग्रामीण मड़कम भीमा पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्या के बाद से पूरे इलाके के ग्रामीणों में गहरा दहशत व्याप्त है।

घर से निकालकर बीच गाँव में दी सजा

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे माओवादियों का एक दल मड़कम भीमा के घर में घुस आया। माओवादियों ने भीमा पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया और पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद, उन्होंने ग्रामीण को उसके घर से बाहर निकाला और बीच गाँव में धारदार हथियार से वार कर उसे मौत की सजा दे दी।

हत्या को अंजाम देने के बाद माओवादी मौके से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात माओवादियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। माओवादियों की इस हरकत से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Also Read: Raipur Murder Case: रायपुर सनसनीखेज हत्याकांड: अवैध संबंध में विवाद, गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड सद्दाम को चाकू से गोदा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button