VIDEO: भूपेश के इस पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में, CM साय से ​जा रहे थे मिलने, देखें वीडियो

अंबिकापुर। किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरजीत भगत को पुलिस ने कमलेश्वरपुर चौक के पास हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें कमलेश्वरपुर थाना ले जाया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध और नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, अमरजीत भगत बीजेपी के मैनपाट प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ निकले थे। उनका उद्देश्य क्षेत्र में खाद और बीज की कमी, और खरीफ सीजन में किसानों की बढ़ती समस्याओं को लेकर ज्ञापन देना था। लेकिन पुलिस ने उन्हें शिविर स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया और थाने ले गई।

अमरजीत भगत ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पहले से सूचना दी थी कि किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भेंट करेगा। उन्होंने कहा, “हम केवल ज्ञापन देने जा रहे थे, हमें रोकना और थाने लाना दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने यह भी बताया कि मैनपाट क्षेत्र में आलू और टाऊ की खेती करने वाले किसान खाद की कमी के चलते बेहद परेशान हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। वहीं, फिलहाल पूर्व मंत्री भगत को थाने में बैठाया गया है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Also Read: CG Krishak Unnati Yojana: किसानों को मालामाल करने वाली योजना! धान छोड़ दलहन-तिलहन उगाने पर मिलेंगे 11 हजार रुपए

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button