Mechanised Car Parking in Raipur:  पंडरी कपड़ा मार्केट में राज्य की पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग

रायपुर: Mechanised Car Parking in Raipur: राजधानी रायपुर स्थित पंडरी कपड़ा मार्केट में छत्तीसगढ़ की पहली हाइड्रोलिक मैकेनाइज्ड कार पार्किंग का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के लिए 19 जून को विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया। यह सुविधा सिंधी गर्ल्स कॉलेज के सामने चिन्हित स्थान पर विकसित की जाएगी और इसके निर्माण में लगभग तीन महीने का समय लगने की संभावना है।

नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट योजना भी लागू

इस पहल के साथ ही मार्केट क्षेत्र में नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट (NMT) परियोजना को भी लागू किया जाएगा। इसके तहत मार्केट परिसर में निजी वाहनों की आवाजाही को सीमित किया जाएगा और ई-कार्ट जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा मिलेगा।

24 कारों की क्षमता वाली पार्किंग व्यवस्था

यह पार्किंग सुविधा तीन मंजिला स्टील स्ट्रक्चर के रूप में तैयार की जाएगी, जिसमें कुल 24 कारों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। पार्किंग पूरी तरह हाइड्रोलिक मैकेनाइज्ड सिस्टम से संचालित होगी। इस परियोजना पर करीब 70 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है।

पार्किंग के लिए होगा फ्लोर-वाइज विभाजन

पार्किंग में प्रत्येक फ्लोर पर 8-8 कारों को रखने की क्षमता होगी। हालांकि, कुल 24 में से 2 स्लॉट बैकअप के लिए आरक्षित रहेंगे। इस तरह से ऊपरी दो मंजिलों पर कुल 16 और ग्राउंड फ्लोर पर 6 कारों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। निचले फ्लोर में दो वाहनों के लिए शॉर्ट टाइम पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

कारोबारियों को मिलेगा सीधा लाभ

इस सुविधा के संचालन का जिम्मा महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के व्यापारियों ने लिया है। इससे न केवल बाजार में पार्किंग की समस्या का समाधान होगा, बल्कि ग्राहकों और व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।

अन्य स्थानों पर भी होगी सुविधा की शुरुआत

पंडरी के अलावा नगर निगम मुख्यालय भवन के पास स्थित ई-चार्जिंग स्टेशन स्थल पर भी इसी प्रकार की मैकेनाइज्ड पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है।

Also Read: Amit Shah CG Visit: दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं अमित शाह, नया रायपुर में इस खास जगह का करेंगे भूमि पूजन, बस्तर में अफसरों संग करेंगे समीक्षा बैठक

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button