कांग्रेस के 41 नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की कल राजीव भवन में बैठक

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त 41 जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक कल राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की शुरुआत सभी जिलाध्यक्षों के पद की शपथ से होगी। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर संगठन की आगे की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

14 दिसंबर के विरोध प्रदर्शन की तैयारियों पर बनेगा रोडमैप

बैठक का एक मुGख्य एजेंडा 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारियों पर रोडमैप तय करना है। जिलाध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह तय किया जाएगा कि इस राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन में राज्य से अधिकतम भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाए। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सत्ता पक्ष को घेरेने की आगे की रणनीति पर भी विचार होगा।

राहुल गांधी जिलाध्यक्षों को दे सकते हैं 10 दिवसीय ट्रेनिंग

माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी सभी नए जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। कल होने वाली बैठक में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इस ट्रेनिंग का मकसद नए जिलाध्यक्षों को संगठन संचालन के लिए पूरी तरह तैयार करना है।

ट्रेनिंग में सिखाए जाएंगे बूथ मैनेजमेंट और संवाद कौशल

प्रस्तावित यह ट्रेनिंग करीब 10 दिनों तक चलेगी, जिसमें नए जिलाध्यक्षों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें संगठन संचालन, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, बूथ मैनेजमेंट और अनुशासन शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मुद्दों की गहराई से समझ भी सिखाई जाएगी, ताकि वे प्रभावी तरीके से पार्टी का पक्ष रख सकें।

Also Read: CG Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इन मुद्दों पर मचेगा हंगामा, पहले दिन छत्तीसगढ़ विजन पर होगी चर्चा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button