
Social Media Viral Post: छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक बार फिर चर्चा में हैं—इस बार वजह है उनका खेत में काम करने का अलग ही अंदाज़। तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें मंत्री जी कुर्सी पर बैठकर खेत में धान रोपते हुए नज़र आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने इसे मंत्री का ‘जमीनी जुड़ाव’ बताया, वहीं ट्रोलर्स को मौका मिल गया और जमकर मज़े लिए जाने लगे।
खुद पोस्ट की तस्वीरें, लिखा इमोशनल संदेश
Laxmi Rajwade: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तस्वीरें शेयर करते हुए छत्तीसगढ़ी में भावुक पोस्ट लिखा:
“आज जम्मो काम-काज के भीड़-भाड़ ले समय निकाल के अपन खेत पहुंचे रहेंव। रोपा बर धान के थहरा उखाड़त बेरा, बड़ दिन बाद माटी के ओ सुगंध ला ले पायेंव…”
Viral Photos: उन्होंने अपने बचपन की यादों को ताज़ा करते हुए लिखा कि किस तरह पूरा परिवार साथ मिलकर खेतों में रोपाई करता था। उनके मुताबिक, धान केवल फसल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता है, और इसे बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
विपक्ष का तंज: “किसानी की नई परंपरा शुरू हो गई है!”
Minister In Field: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने इस पूरे मामले पर चुटकी लेते हुए कहा, “हम भी बचपन से खेती-किसानी करते आ रहे हैं, लेकिन ऐसी परंपरा तो पहली बार देख रहे हैं। भाजपा नेता अब खेती का नया तरीका ईजाद कर रहे हैं।”
डहरिया ने इसे “सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश” करार दिया।





सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़
Laxmi Rajwade Viral: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के कुर्सी पर बैठकर धान रोपने वाली तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने जबरदस्त रिएक्शन दिए। किसी ने लिखा,
“धान रोपाई या कुर्सी सभा? ये खेती है या फोटोशूट?”
तो किसी ने तंज कसा,
“धान तो बाद में उगेगा, पहले ट्रोलिंग का फसल तैयार है!”
कुछ लोगों ने मंत्री का बचाव भी किया और कहा कि “गांव की महिलाएं अक्सर घुटनों के दर्द से बचने के लिए इस तरह काम करती हैं।” वहीं, एक यूज़र ने यह भी लिखा,
“कम से कम मंत्री जी खेत में तो उतरीं, बाकी नेता तो AC में बैठकर किसान बनने का दावा करते हैं!”
क्या है सच्चाई? प्रचार या परंपरा?
अब ये तस्वीर प्रचार का हिस्सा है या खेती किसानी में नवाचार का झलक? इसका फैसला जनता को ही करना है। लेकिन इतना तय है कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है।
आप भी न्यूज़ पोस्ट में रिएक्शन देकर बताये क्या कुर्सी पर बैठकर की गई खेती भी खेती होती है? या फिर ये भी पॉलिटिक्स का नया तरीका है?
Also Read: Dhamtari Digital Justice: छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, धमतरी उपभोक्ता आयोग में शुरू हुई देश की पहली जिला स्तरीय ऑनलाइन सुनवाई



