VIDEO: मंत्री के पीए ने सड़क पर मनाया पत्नी का जन्मदिन, आतिशबाजी और कार पर केक काटने का VIDEO वायरल; कांग्रेस हमलावर

रायपुर: PA Wife Viral Video: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निजी सहायक (पीए) राजेंद्र दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। राजेंद्र दास वीडियो में अपनी पत्नी का जन्मदिन बीच सड़क पर आतिशबाजी करते हुए और कार के बोनट पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है और सवाल उठाया है कि क्या नियम केवल आम जनता के लिए हैं।

सड़क पर जश्न, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Minister PA Viral Video: वायरल वीडियो में राजेंद्र दास अपनी पत्नी को ‘हैप्पी बर्थडे स्वीटी’ कहते हुए जश्न मना रहे हैं। इस दौरान सड़क पर पटाखे जलाए गए और कार के ऊपर केक रखकर काटा गया। राजेंद्र दास ने यह वीडियो खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद यह सार्वजनिक हो गया।

कांग्रेस ने इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पार्टी के आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप में यह वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा।

उन्होंने लिखा, “यह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी के विशेष निजी सहायक राजेंद्र दास हैं और ये बीजेपी नेता भी हैं। ये सड़क पर पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं। हाईकोर्ट का नियम आम लोगों के लिए है। क्या सत्ताधारी दल के नेताओं और उनके पीए लोगों के लिए कोई नियम नहीं है?”

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी से जुड़े लोगों के लिए नियमों को ताक पर रखना आम बात हो गई है और यह घटना सीधे तौर पर कानून और अनुशासन का उल्लंघन है। इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह आतिशबाजी और अवरोध पैदा करने पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Also Read: VIDEO: BJYM के नेताओं ने कांग्रेसियों को पीटा, मां-बहन की दी गाली कवर्धा में राहुल टिकरिहा को काले झंडे दिखा रहे थे; कार रोककर उतरे, दौड़ा-दौड़ाकर मारा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button