विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: कहा- कांग्रेस ने किया ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ का चीरहरण

रायपुर MLA Ajay Chandrakar Statement: छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। शराब घोटाले समेत कई मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी का चीरहरण किया। चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस अब जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है।

SIR प्रक्रिया को बताया उपयोगी बयान

MLA Ajay Chandrakar: निर्वाचन में SIR प्रक्रिया शुरू होने पर चंद्राकर ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश के अन्य हिस्सों की तरह छत्तीसगढ़ में भी यह लागू होना जरूरी था। इससे आम लोगों को चुनावी प्रक्रियाओं में आसानी होगी और SIR होने से लोगों का काम आसान होगा।

CGPSC घोटाले पर बड़ा बयान

CGPSC Scam: सीजीपीएससी घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल में इतने घोटाले हुए कि उन्हें गिनना भी मुश्किल है। उन्होंने बताया कि CGPSC घोटाले के आरोपी सोनवानी मामले में उन्होंने शासन स्तर पर जांच करवाई थी। जांच पूरी होने के बाद भी भ्रष्टाचार की नींव डाली गई। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से राज्य की रीढ़ को कमजोर करने की कोशिश की।

पामगढ़ विधायक के रेत माफिया साथ बातचीत के वायरल ऑडियो पर प्रतिक्रिया

पामगढ़ विधायक का ऑडियो वायरल होने पर चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस को हर जगह चोरी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि जब विधायक स्पष्टीकरण दे रही थीं तो कांग्रेस का कोई नेता उनके साथ खड़ा नहीं था। विधायक ने न भाजपा पर आरोप लगाया, न प्रशासन पर, बल्कि कांग्रेस पर ही सवाल उठाए। चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपना घर संभालना चाहिए और इस ऑडियो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस के एक्टिव होने पर तंज

प्रदेश में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान से विपक्ष के सक्रिय होने के सवाल पर चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस एक्टिव हुई तो शेषराज हरवंश का ऑडियो सामने आ गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस संगठनात्मक तौर पर कमजोर है, लेकिन दिखाने के लिए नेता प्रतिपक्ष चुन रही है।

कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी

अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की नई लीडरशिप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और संगठन साथ-साथ नहीं चल सकते। कांग्रेस में केवल नाम के नेता हैं, जो कभी अचानक आए और चले गए। छत्तीसगढ़ बनने से अब तक यह साफ हो गया है कि कांग्रेस के नेताओं की असल ताकत क्या है और उनकी सीमाएं क्या हैं।

दीपक बैज पर भी साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर चंद्राकर ने कहा कि शुरुआत में वे भूपेश बघेल के प्रवक्ता की तरह नजर आते थे। अब वे टीएस सिंहदेव और महंत के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बैज की पहचान चित्रकोट से बाहर नहीं है और उन्हें संगठन की औपचारिक प्रक्रिया के तहत तीन साल तक अध्यक्ष बनाए रखा गया है।

Also Read: VIDEO: कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली पर विवाद, भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने का आरोप, देखिये वीडियो में क्या दावा किया गया?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button