विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि पर मारपीट का आरोप, भड़के लोग,थाने का किया घेराव…

Bhilai:7 अप्रैल 2025 – भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि निरंजन बिसाई और उनके दो अन्य साथियों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना 6 अप्रैल को भिलाई के जवाहर नगर स्थित श्रीसिंधु पटरानी मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान हुई। शिकायतकर्ता सिम्हाद्री बिसाई ने वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टर में नाम न होने पर हुआ विवाद

सिम्हाद्री बिसाई का कहना है कि जब वह मंदिर के बैनर में अपना नाम और फोटो नहीं देख पाए, तो विधायक प्रतिनिधि निरंजन बिसाई ने गुस्से में आकर वहां लगे बैनर को हटा दिया और अपने नाम वाला बैनर लगा दिया। इसके बाद इस कदम को लेकर मंदिर में उपस्थित समाज के लोग भड़क गए और विरोध करने लगे। इसके बाद, निरंजन बिसाई और उनके साथियों ने सिम्हाद्री बिसाई और हिर दलाई पर हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

जान से मारने की धमकी और समाज का आक्रोश

घटना के बाद निरंजन बिसाई ने सिम्हाद्री और हिर दलाई को जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। इस घटना के बाद उड़िया समाज में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग वैशाली नगर थाना पहुंच गए और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए निरंजन बिसाई और उनके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज

वैशाली नगर पुलिस ने निरंजन बिसाई, जुटिष्टी बिसाई उर्फ राजू और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। इस मामले पर विधायक प्रतिनिधि निरंजन बिसाई का कहना है कि यह विवाद मंदिर के आयोजकों के साथ हुआ था, जिन्होंने जबरदस्ती मंदिर समिति का बोर्ड भंडारे में लगा दिया। उनके मुताबिक, इस विवाद को लेकर शिकायतकर्ता और उनके कुछ साथियों ने माहौल खराब किया, जिससे झगड़ा बढ़ा।

Also Read:विष्णुदेव साय का जशपुर और कांकेर दौरा: कई विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button