
Nagriya Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 9 बजे से सभी मतगणना केंद्रों में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। यह चुनाव खास इसलिए है क्योंकि यहां पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
प्रारंभिक रूझानों में बीजेपी का बढ़त
Election Result Live: अब तक की मतगणना के अनुसार, प्रदेश के 10 नगर निगमों में से 4 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आगे चल रही है। इन नगर निगमों में रायपुर, कोरबा, जगदलपुर और बिलासपुर शामिल हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी भी अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए चुनावी मैदान में मजबूती से खड़ी हुई है।
मतगणना की प्रक्रिया
सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के बीच, छत्तीसगढ़ के विभिन्न काउंटिंग सेंटर पर मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, और फिर ईवीएम के परिणाम सामने आएंगे। इस बार की खास बात यह है कि सभी मतदान केंद्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। 15 फरवरी को यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे चुना है।
प्रमुख नगर निगमों में रोमांचक मुकाबला
CG Nagar Nigam Chunav Result: रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए बीजेपी की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। रायपुर में मतदान प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले कम रहा था, लेकिन इस चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच बेहद करीबी मुकाबला हो सकता है। वहीं, राजनांदगांव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। बीजेपी ने पूर्व मेयर मधुसूदन यादव पर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस ने निखिल द्विवेदी को टिकट दिया है।
- दंतेवाड़ा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत
- सुकमा नगर पालिका में भाजपा की जीत
- बीजापुर नगर पालिका में भाजपा की जीत
- कांकेर नगर पालिका में भाजपा की जीत
- बोदरी नगर पालिका में भाजपा आगे
- बलौदाबाजार सुकमा नगर पालिका में भाजपा की जीत
- बरेला नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत
रायपुर नगर निगम में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 22000 हजार वोटों से आगे
रायपुर नगर निगम में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 5 हजार वोटों से आगे
कांग्रेस की प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे चल रही पीछे
पहले राउंड की गिनती जारी
रायगढ़ और अंबिकापुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर
रायगढ़ नगर निगम में चायवाले उम्मीदवार को लेकर चर्चा है, जहां बीजेपी ने जीववर्धन सिंह चौहान को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने जानकी काटजू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अंबिकापुर नगर निगम में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच सशक्त टक्कर है। यहां बीजेपी के उम्मीदवार के साथ कांग्रेस की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।
धमतरी में भाजपा मजबूत और दुर्ग में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा
Mayor Election Result in Dhamtari: धमतरी नगर निगम में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, क्योंकि कांग्रेस का नामांकन रद्द हो चुका है। वहीं, दुर्ग नगर निगम पर बीजेपी ने ओबीसी कार्ड खेला है, जो चुनाव के परिणाम को प्रभावित कर सकता है।
बेमेतरा: नगर पंचायत थानखम्हरिया में भाजपा प्रत्याशी जीती
बेमेतरा: नगर पंचायत थानखम्हरिया भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी अनीता चंदन अग्रवाल ने 2304 मतों से जीती.
बीजेपी के 11 पार्षद और कांग्रेस के चार पार्षद ने भी किया जीत दर्ज
अंबिकापुर नगर निगम चुनाव: भाजपा की मंजूषा भगत 4 हजार वोटों से आगे
अंबिकापुर नगर निगम: निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है.
भाजपा की मंजूषा भगत आगे
कांग्रेस के डॉ अजय तिर्की पीछे
पार्षद
कांग्रेस- 10
भाजपा – 35
निर्दलीय – 03
पिथौरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेश निषाद विजयी
महासमुंद: पिथौरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेश निषाद विजयी
369 मतों से हुए विजयी
8 कांग्रेस और 7 बीजेपी पार्षद भी हुए विजयी
पिथौरा नगर मे जश्न का माहौल..
कोरबा में संजू देवी राजपूत और उषा तिवारी के बीच कड़ा मुकाबला
कोरबा: कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत और कांग्रेस की उषा तिवारी के बीच महापौर पद के लिए मुकाबला.
सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना से शुरू हुई काउंटिंग
जिसमें दोनों ही प्रत्याशियों के बराबरी पर होने की सूचना
अब ईवीएम की गिनती हुई शुरू
जगदलपुर में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे
जगदलपुर: पहले राउंड की गिनती पूरी
पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय कांग्रेस के प्रत्याशी मलकीत सिंह गेंदू से 107 वोटों से आगे चल रहे है.
कुरूद नगर पंचायत में भाजपा की जीत
कुरूद नगर पंचायत में भाजपा की ज्योति चंद्राकर ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की। ज्योति ने कांग्रेस के तपन चंद्राकर को 262 वोटों से हराया। इस जीत से भाजपा ने कुरूद में अपनी पकड़ मजबूत की है। हालांकि, पार्षद चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। यहां कांग्रेस के 9 पार्षद और भाजपा के 6 पार्षद विजयी हुए हैं, जो इस क्षेत्र में एक दिलचस्प सियासी मुकाबले की ओर इशारा करता है।
पांडातराई और लोहारा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की जीत
कवर्धा: पांडातराई नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सरिता रामकुमार सोनी 57 वोट से जीती. लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी संतोष मिश्रा जीते. पिपरिया नगर पंचायत, भाजपा प्रत्याशी घुरवा राम साहू जीते.
लोरमी नगर पालिका चुनाव में बीजेपी कांग्रेस को 8-8 वोट
मुंगेली: लोरमी नगर पालिका चुनाव 2025 के लिए डाले गए कुल 17 डाक मतपत्र में बीजेपी और कांग्रेस को 8 – 8 वोट मिले. एक वोट रिजेक्ट हुआ है.
धमतरी नगरीय निकाय चुनाव,नगर पंचायत भखारा से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की जीत
धमतरी: धमतरी में डाक मत पत्र से मतगणना शुरू हुई. भाजपा को 19 मत, 2 बसपा, 1 निर्दलीय, 2 मत नोटा को मिला
नगर पंचायत भखारा से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा जीते
भाजपा से ज्योति हरख जैन 640 मत से जीते
नगर पंचायत मगरलोड में कांग्रेस की जीत
अध्यक्ष पद के लिए लिलेश सुरेश साहू 2651 मत मिले
नगर पंचायत भखारा से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा जीते…
भाजपा से ज्योति हरख जैन 640 मत से जीते
कुरुद नगर पंचायत भाजपा से ज्योति भानु चंद्राकर जीती
नगरी नगर पंचायत से भाजपा के बलजीत छाबड़ा जीते
पटना नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर, कई वार्डों में कांग्रेस आगे
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: पटना नगर पंचायत चुनाव रिजल्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. कई वार्डों में कांग्रेस जीत रही है.
वार्ड नंबर 6 को कांग्रेस ने जीता, राजेश सोनी जीते
भाजपा उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा की हुई हार
वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस जीती
वार्ड नंबर 3 से भाजपा जीती
वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस जीती, परेश कुमार सिंह जीते
वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार सिंह जीते
वार्ड नंबर 2 से भाजपा प्रत्याशी अहिबरन सिंह जीते
वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस ने जीता
वार्ड नंबर 10 से भाजपा जीती
वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस जीती
जनकपुर: वार्ड नंबर वाड 1 मालती तिवारी, निर्दलीय
वार्ड नंबर 2. अनिरुद्ध चौधरी बीजेपी
वार्ड नंबर 3. डी. के.डान बीजेपी
वार्ड नंबर 4. उषा, बीजेपी
वार्ड नंबर 5 नीरा, बीजेपी
कवर्धा नगर पालिका डाक मतपत्र के आंकड़े
कवर्धा नगर पालिका चुनाव के लिए डाक मतपत्रों की गिनती के बाद के आंकड़े
आप – 2
भाजपा – 27
कांग्रेस – 9
निरस्त – 3
जगदलपुर: डाकमत पत्रों की गिनती
जगदलपुर ब्रेकिंग: डाकमत पत्रों की गिनती शुरू, 56 वोटों से बीजेपी के प्रत्याशी संजय पांडे आगे चल रहे हैं.
बिलासपुर में वोटों की गिनती शुरू
बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव 2025: प्रत्याशियों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खुला स्ट्रांग रूम.
कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत
कांकेर: कांकेर नगर पालिका सीट से रुझान आने शुरू
शुरुआती रुझान में बीजेपी के अरुण कौशिक आगे
अध्यक्ष पद पर भाजपा को लीड
वार्डो के नतीजे आने शुरू
उदय नगर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी जीते, संजय नगर में भाजपा की जीत
कांकेर नगर पालिका में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर
4 हजार मतों से भाजपा के अरुण कौशिक आगे.
कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत
भानुप्रतापपुर नगर पंचायत पर भाजपा का जीत
पखांजूर नगर पंचायत पर भाजपा का जीत
चारामा नगर पंचायत के नतीजे आने बाकी
अंतागढ़ में भाजपा को बढ़त
लोरमी नगर पालिका चुनाव रिजल्ट: भाजपा को 3, कांग्रेस को 2
मुंगेली: लोरमी नगर पालिका 5 डाक मत पत्र की गणना हुई.
अध्यक्ष पद के लिए 3 मत भाजपा
2 मत कांग्रेस को मिले
दुर्ग नगर निगम चुनाव: डाक मत पत्रों की गिनती शुरू
दुर्ग : डाक मत पत्रों की गिनती हुई शुरू
189 है डाक मत पत्रों की संख्या
भारती कॉलेज में चल रही है मतगणना
लोरमी नगर पालिका में डाक मत पत्रों की गिनती शुरू
मुंगेली: निकाय चुनाव के लिए डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है. लोरमी नगर पालिका में डाक मत पत्र की गणना चल रही है.
कांकेर निकाय चुनाव: नगर पंचायतों के पहले आएंगे नतीजे
कांकेर: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आज
1 नगर पालिका और 4 नगर पंचायतों के नतीजे आज
नगर पालिका सीट के लिए 11 टेबल में होगी मतगणना
नगर पंचायतों के 15 टेबलों में होगी मतगणना
नगर पंचायतों के पहले आएंगे नतीजे
सभी जगहों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच है कांटे की टक्कर
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नतीजों की ओर बढ़ते कदम
काउंटिंग प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, और अब कुछ ही समय में शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। इस चुनाव के परिणाम केवल राजनीतिक पार्टियों के लिए नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के मनोबल और भविष्य की दिशा के लिए भी महत्वपूर्ण होंगे।
इन परिणामों के आने से यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश में किस पार्टी को जनता का समर्थन अधिक मिला है। यह चुनावी नतीजे राज्य सरकार के लिए अहम साबित हो सकते हैं, और आने वाले समय में पार्टी की रणनीतियों को भी प्रभावित कर सकते हैं।
सभी क्षेत्रों के परिणाम जल्द ही सामने आने वाले हैं, और तब यह तय हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों का शासन किसके हाथ में होगा।
Also Read: नगरीय निकाय चुनाव पर सीएम साय का बयान: बीजेपी की जीत को लेकर कही ये बड़ी बात