
भिलाई: नवरात्रि पर माता की चुनरी यात्रा के दौरान देर रात भिलाई के कैंप-2 क्षेत्र में बड़ा हंगामा हो गया। अटल उद्यान के पास यात्रा गुजर रही थी, तभी अचानक सोनू कुरैशी और उसके भाई शानू कुरैशी खंजरनुमा चाकू लेकर भीड़ पर टूट पड़े। घटना से अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।
विवाद से उपजा तनाव
Bhilai News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्रा सोनू कुरैशी के घर के सामने से गुजर रही थी। इस दौरान प्रसाद वितरण को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। जब यात्रियों ने गाली-गलौच से रोकने की कोशिश की, तो सोनू और शानू कुरैशी घर से खंजर लेकर निकल आए और हमला कर दिया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर छावनी पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
छावनी सीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
संगठनों का थाने पर घेराव
घटना की खबर फैलते ही बजरंग दल, युवा मोर्चा और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रात में ही थाने पहुंच गए और घेराव किया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्षेत्र का संवेदनशील इतिहास
कैंप-2 क्षेत्र को संवेदनशील और मुस्लिम बहुल इलाका माना जाता है। इससे पहले भी यहां मंदिर तोड़ने और अटल जी की प्रतिमा को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।



