
रायपुर, 10 फरवरी 2025 Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार का शोर अब थम चुका है। चुनावी माहौल में हलचल और गहमागहमी के बाद अब प्रत्याशी सिर्फ डोर-टू-डोर जनसंपर्क पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, ताकि वे मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर सकें और उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर सकें।
11 फरवरी को राज्य में मतदान होगा, और इसके नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में दोनों प्रमुख पार्टियां, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस, ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। नेताओं ने रैलियां की, प्रचार किया और जनता से सीधे संवाद स्थापित किया। दोनों दलों के प्रचार अभियान ने मतदाताओं के बीच एक उत्साह भर दिया है, और अब हर किसी की नजरें चुनावी नतीजों पर टिकी हैं।
Also Read: नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: पहचान पत्र नहीं बना तो ये 18 दस्तावेज होंगे मान्य