क्राइमछत्तीसगढ़

पड़ोसी के घर नग्न हालत में मिला लाश, महिला से रेप के बाद हत्या, पलंग में हाथ मिले बंधे हुए

रायपुर 31 जनवरी 2025। राजधानी रायपुर में शादीशुदा महिला की लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला का हाथ पलंग से बंधा हुआ नग्न हालत में मिला है। घटना की जानकारी आम होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतिका के साथ रेप की भी आशंका जतायी जा रही है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी युवक मौके से फरार है। पुलिस ने इस हत्या की वारदात पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या की ये वारदात रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ अभनपुर थाना क्षेत्र में रहती थी। उसका पति एक निजी फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है। बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को कंपनी के काम से मृतिका का पति नागपुर गया हुआ था। घर पर महिला अपने दो बच्चों के साथ थी। 28 जनवरी की सुबह 10 बजे के करीब महिला ने अपने पति से फोन पर बात की थी। इसके बाद दोपहर से वह लापता हो गयी थी। पुलिस ने बताया कि शाम 5 बजे के लगभग उसके बेटे ने फोन पर मां के कहीं चले जाने की जानकारी पिता को दी।

इस जानकारी के बाद महिला का पति नागपुर से वापस अपने गांव लौटा। उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पर फोन लगाकर पत्नी की तलाश की। लेकिन कोई विशेष जानकारी नही मिल सकी। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के उत्तम साहू के घर पर एक महिला की लाश मिलने की जानकारी दी गयी। ग्रामीण ने महिला की बेरहमी से हत्या की जानकारी दी गयी। इसके बाद जब महिला का पति पड़ोसी उत्तम साहू के घर पहुंचा, तो उसने अपनी पत्नी की पहचान की।

नग्न हालत में महिला के दोनों हाथ पलंग में बंधे मिले

पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला और उत्तम साहू फोन पर अक्सर बातचीत करते थे। इस पर महिला के पति ने आपत्ति भी जतायी थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है आरोपी उत्तम ने महिला को पहले झांसा देकर अपने घर में बुलाया होगा। फिर उससे रेप की कोशिश की गयी होगी। महिला के विरोध के बाद आरोपी ने उसके दोनों हाथ पलंग से बांधने के बाद उसके साथ रेप करने के बाद उसके सिर पर किसी भारी चीज से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से ही उत्तम साहू फरार है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर फरार उत्तम साहू की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Also Read: CG छुट्टी ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने 3 दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की, पढ़िए आदेश…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button