NPL 2026: नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आगाज: आज से मैदान में पसीना बहाएंगे सरकारी कर्मचारी, 34 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज से ‘नवा रायपुर प्रीमियर लीग’ (NPL) का शानदार शुभारंभ होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रदेशभर के विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के उद्घाटन समारोह में विधायक इंद्र कुमार साहू और बीजेपी प्रदेश मंत्री नवीन मार्कण्डेय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनके साथ रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे और इंद्रावती भवन के नोडल अधिकारी अवनीश शरण भी विशेष रूप से मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। यह आयोजन सरकारी व्यस्तताओं के बीच कर्मचारियों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।

ऑनलाइन पंजीयन और थीम सॉन्ग ने बढ़ाई चमक

आयोजन समिति के संयोजक कमल वर्मा और उनकी टीम ने बताया कि इस साल लीग को और अधिक पेशेवर बनाने के लिए कई नई पहल की गई हैं। पहली बार खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा दी गई थी, जिसमें राज्य के अलग-अलग कोनों से कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस साल टूर्नामेंट में कुल 34 टीमें मैदान में उतर रही हैं। डिजिटल दौर को देखते हुए समिति ने अपनी वेबसाइट www.nplcg.in के माध्यम से सारा डेटा मैनेज किया है और हाल ही में इस लीग का विशेष थीम सॉन्ग भी रिलीज किया गया है। खिलाड़ियों में मैच को लेकर भारी उत्साह है और आज उद्घाटन मैच के साथ ही नवा रायपुर के खेल मैदान में छक्के-चौकों की बरसात शुरू हो जाएगी।

Also Read: IND vs NZ Match: रायपुर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भिड़ंत के लिए तैयार, फर्स्ट-इनिंग के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, 350 बाउंसर्स तैनात होंगे; 13 गेटों पर लगी लोहे की रेलिंग

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button