
Google Warning: आजकल लोग हर समस्या का हल गूगल से ढूंढ लेते हैं, लेकिन कुछ सर्च ऐसे हैं जो आपको सीधे मुसीबत में डाल सकते हैं। सरकार और साइबर एजेंसियां इंटरनेट पर संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखती हैं। अगर आपने गलती से भी ये टॉपिक सर्च कर लिए, तो पूछताछ, जुर्माना या जेल तक की नौबत आ सकती है। आइए जानते हैं वो 5 खतरनाक सर्च कौन-से हैं।
Bomb Making Search: गूगल पर “बम कैसे बनाएं” जैसे सर्च करना बेहद खतरनाक है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है और गंभीर अपराध माना जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति ऐसा कीवर्ड डालता है, उसकी जानकारी सीधे सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच जाती है। इसके बाद उस पर कड़ी निगरानी रखी जाती है और कई मामलों में गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Child Pornography: यह इंटरनेट का सबसे घिनौना और पूरी तरह गैरकानूनी अपराध है। भारत में POCSO Act जैसे कानून बच्चों के शोषण को रोकने के लिए बने हैं। अगर कोई व्यक्ति इस तरह का कंटेंट खोजता है, तो तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है। यहां तक कि गलती से ऐसी वेबसाइट पर जाना भी भारी पड़ सकता है।

Hacking Tutorials or Software: अगर आप “हैकिंग कैसे करें”, “पासवर्ड चुराने का तरीका” या “हैकिंग सॉफ्टवेयर डाउनलोड” जैसी सर्च करते हैं, तो यह IT Act के तहत अपराध है। बिना अनुमति किसी वेबसाइट या अकाउंट में सेंध लगाना गैरकानूनी है और इसके लिए जेल तक हो सकती है। केवल एथिकल हैकिंग ही मान्य है, बाकी सब अपराध की श्रेणी में आता है।

Pirated Movies: नई फिल्में गूगल पर “HD फ्री डाउनलोड” या “XYZ मूवी फ्री” जैसे शब्दों से खोजना भी कानून के खिलाफ है। पायरेटेड मूवी डाउनलोड या शेयर करने पर 3 साल तक की जेल और ₹10 लाख तक जुर्माना लग सकता है। फिल्मों का आनंद लेने के लिए हमेशा Netflix, Amazon Prime, Jio Cinema जैसे वैध प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

Dark Web Searches: डार्क वेब इंटरनेट का वह हिस्सा है जहां ड्रग्स, हथियार और नकली दस्तावेजों जैसी गैरकानूनी गतिविधियां होती हैं। गूगल पर “डार्क वेब एक्सेस कैसे करें” या “ड्रग्स ऑनलाइन खरीदें” जैसी सर्च करना संदेह पैदा करता है। साइबर क्राइम विभाग ऐसे कीवर्ड्स पर नजर रखता है और जांच शुरू कर सकता है।

Also Read: New Aircar Flying Car: एक बटन दबाओ और उड़ जाओ – लॉन्च होने वाली है हवा में उड़ने वाली AirCar



