New Nursing College Kurud: कुरूद को मिला बड़ा तोहफा: विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से खुलेगा नर्सिंग महाविद्यालय, मिली 868.35 लाख की स्वीकृति

Kurud News: छत्तीसगढ़ के कुरूद क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार और स्थानीय विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से कुरूद में नर्सिंग महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 868.35 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और छात्र-छात्रों ने विधायक अजय चंद्राकर को इस स्वीकृति के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

कुरूद में खुलेगा स्वास्थ्य शिक्षा का नया केंद्र

Nursing College Kurud: नए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से न केवल कुरूद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि युवाओं को शिक्षा और रोजगार दोनों के नए अवसर मिलेंगे। अब ग्रामीण अभिभावक अपने बच्चों को बड़े शहरों में भेजने के बजाय स्थानीय स्तर पर ही नर्सिंग की पढ़ाई कर सकेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और रोजगार के अवसर

MLA Ajay Chandrakar: कुरूद में नर्सिंग कॉलेज शुरू होने से प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे अस्पतालों, क्लीनिकों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। साथ ही कॉलेज संचालन से शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ की भर्ती होगी, जिससे स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनेंगे। छात्रों की आवास, भोजन और परिवहन की जरूरतों से स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य और शिक्षा को मिलेगा बल

नर्सिंग कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता का माध्यम भी बनेगा। यहां से निकलने वाले छात्र और शिक्षक गांवों में स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। कॉलेज ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की स्वास्थ्य चुनौतियों पर शोध को भी प्रोत्साहित करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर समाधान खोजे जा सकें।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्र-छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर देगा। नर्सिंग जैसे सम्मानजनक और आत्मनिर्भर पेशे में प्रवेश से महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।

बड़े शहरों पर निर्भरता होगी कम

कुरूद में पहले ही 100 बिस्तरों वाला अस्पताल स्वीकृत किया जा चुका है। अब नर्सिंग कॉलेज खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और बढ़ जाएगी। इलाज के लिए अब क्षेत्रवासियों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ग्रामीण अब कुरुद के अपना इलाज बड़ी आसानी से करा सकेंगे।

विधायक चंद्राकर बोले- स्वास्थ्य सेवा हमारी प्राथमिकता

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि उनका लक्ष्य कुरूद क्षेत्र के हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज न केवल शिक्षा और रोजगार का माध्यम बनेगा, बल्कि पूरे जिले की स्वास्थ्य प्रणाली को नई दिशा देगा।उन्होंने कहा कि यह नर्सिंग कॉलेज युवाओं खासकर क्षेत्र की बेटियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाएगा।

इस स्वीकृति के लिए विधायक चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी का आभार व्यक्त किया एवं कुरूद विधानसभा के विकासप्रिय जनता को इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए हार्दिक बधाई दी।

कुरूद में नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह न केवल चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ाएगा बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और समाज को सशक्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Also Read: धमतरी: पीजी कॉलेज में 200 सीटर क्षमता वाली 2 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी युक्त लर्निंग सेंटर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button