Video: राहुल टिकरिहा पर लगे छेड़छाड़ के आरोप पर नया खुलासा, सतनामी समाज ने आंदोलन रद्द किया

बेमेतरा: सतनामी समाज के नेता राहुल टिकरिहा पर 2022 में लगे नाबालिग से अश्लील छेड़छाड़ के गंभीर आरोप पर अब एक नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद सतनामी समाज की भीम रेजीमेंट ने 8 अक्टूबर को प्रस्तावित एसपी कार्यालय घेराव कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। सतनामी समाज की जिला इकाई के सदस्य अविनाश धृतलहरे ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

नाबालिग पीड़िता ने माता-पिता के साथ दिया था ‘माफीनामा’

प्रेस वार्ता में बताया गया कि वर्ष 2022 में राहुल टिकरिहा (जो उस समय भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और जिला पंचायत सभापति थे) पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। अब इस मामले में पीड़िता के माता-पिता एवं स्वयं नाबालिग द्वारा लिखित में माफीनामा दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

Also Read: Rahul Tikriha Video: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, देखिये वीडियो

अविनाश धृतलहरे ने स्पष्ट किया कि जब तक समाज को इस माफीनामे की जानकारी नहीं थी, तब तक सतनामी समाज युवती के समर्थन में 8 अक्टूबर को एसपी कार्यालय का घेराव करने वाला था। लेकिन माफीनामा की पुष्टि होने के बाद, समाज ने इस आंदोलन से पृथक रहने का निर्णय लिया है।

समाज का फैसला: युवती न्याय के लिए स्वतंत्र

समाज के प्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता में कहा कि युवती पूरी तरह स्वतंत्र है, और यदि वह अब भी किसी प्रकार की पीड़ा महसूस करती है तो वह कानूनी मार्ग से या किसी भी अन्य मंच पर न्याय की गुहार लगा सकती है। समाज इस पर कोई रोक नहीं लगा रहा है।

समाज ने घेराव कार्यक्रम स्थगित कर यह संकेत दिया है कि वह तथ्यों के आधार पर ही आगे कोई कदम उठाएगा। अब देखना यह होगा कि यदि पीड़िता भविष्य में फिर से इस प्रकरण को उठाती है तो क्या सतनामी समाज या अन्य सामाजिक संगठन उसका समर्थन करते हैं।

Also Read: 1000 करोड़ का SRC घोटाला: हाईकोर्ट के आदेश पर CBI की एंट्री, 6 IAS समेत कई अफसरों पर आरोप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button