Video: नाइजीरियन ने रायपुर में मचाया हड़कंप, मोबाइल छीनकर भागा और राहगीरों को कार से मारी ठोकर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नाइजीरियन युवक ने एक मोबाइल दुकान से फोन छीनकर भागने की कोशिश की और इस दौरान उसने सड़क पर कई लोगों को कार से टक्कर मार दी। इस सनसनीखेज घटना के दौरान आरोपी ने दुकान संचालक और उसके बेटे के साथ मारपीट भी की, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मोबाइल लूट और मारपीट का मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नाइजीरियन युवक अपनी मोबाइल की मरम्मत कराने के लिए एक दुकान पर पहुँचा था। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद जब दुकानदार ने पैसे माँगे, तो युवक ने पैसे देने से इनकार कर दिया और जबरन मोबाइल छीनकर भागने लगा। जब दुकान संचालक और उसके बेटे ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन दोनों के साथ मारपीट भी की और दुकान से फरार हो गया।

देखिये वीडियो-

भागते समय राहगीरों को किया घायल, एक साथी गिरफ्तार

मोबाइल छीनने के बाद आरोपी युवक अपनी कार में सवार होकर भाग रहा था। हड़बड़ी में और तेज रफ्तार से भागने के दौरान उसने रास्ते में कई राहगीरों और वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और कार में सवार एक अन्य नाइजीरियन युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों नाइजीरियन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

Also Read: Rajnandgaon Crime News: मां ने बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में युवक की मौत, जानिए घटना की वजह…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button