छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा अलर्ट: छात्रों को बड़ी राहत, अब 5 किमी के दायरे में बनेंगे परीक्षा केंद्र

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं (10वीं और 12वीं) की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडल ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को पत्र जारी कर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और आवश्यक संसाधनों के संबंध में विस्तृत गाइडलाइन भेजी है। (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फाइनल डेट शीट जारी कर दी है। छात्रों को राहत देते हुए, माशिमं ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र 5 किलोमीटर के दायरे में ही बनाए जाएंगे। इसके लिए DEO से ग्रामीण क्षेत्रों के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों की दूरी और उनमें उपलब्ध संसाधनों का ब्यौरा तत्काल माँगा गया है।

केंद्रों पर सुविधाओं और दूरी पर खास जोर

माशिमं द्वारा जारी निर्देशों में परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं को लेकर खास जोर दिया गया है। अनिवार्य रूप से बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध होने चाहिए। इसके साथ ही, जिन स्कूलों को केंद्र बनाया जाना है, वहाँ विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल की स्थिति की जानकारी भी माँगी गई है। सुविधा के संबंध में एक और महत्वपूर्ण निर्देश यह है कि यदि स्कूल दो या तीन मंजिला है, तो 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम सेंटर ग्राउंड फ्लोर (भू-तल) पर ही बनाए जाएंगे ताकि उन्हें असुविधा न हो।

स्टाफ और कक्षों की विस्तृत रिपोर्ट तलब

माशिमं ने सभी DEO को परीक्षा केंद्र के लिए चयनित स्कूलों से संबंधित अन्य विस्तृत ब्यौरा भी तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं। इसमें केंद्र में उपलब्ध स्टाफ की संख्या, कक्षों की संख्या, औसत बैठक क्षमता, फर्नीचर की स्थिति और परीक्षा हॉल की क्षमता की विस्तृत रिपोर्ट शामिल है। मंडल ने सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी है, ताकि आगामी बोर्ड परीक्षाएं सुचारू, व्यवस्थित और छात्र-हितैषी ढंग से आयोजित की जा सकें।

Also Read: SIR New Schedule: SIR शेड्यूल में बदलाव: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में समय सीमा 7 दिन बढ़ी, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button