International Match in Raipur: रायपुर अब रायपुर में भी खेले जायेंगे इंटरनेशनल मैच, क्रिकेट प्रेमियों और राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Shaheed Veer Narayan Singh Stadium: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लेकर साय सरकार ने आज एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इस क्रिकेट स्टेडियम से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह फैसला क्रिकेट प्रेमियों और राज्य के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

स्टेडियम छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को लीज पर देने का निर्णय

साय कैबिनेट ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर अटल नगर, को दीर्घकालीन पूर्णतः संचालन और विकास कार्यों हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) को अनुबंध के अनुसार लीज पर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह फैसला स्टेडियम के उच्च स्तरीय संचालन और समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा।

राज्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन सुनिश्चित

कैबिनेट के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में क्रिकेट गतिविधियों को बड़ी गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को लीज पर मिलने के बाद राज्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के और अधिक क्रिकेट मैच का आयोजन सुनिश्चित हो सकेगा। यह कदम राज्य को देश के प्रमुख खेल केंद्रों में से एक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उदीयमान खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण

स्टेडियम के संचालन का जिम्मा छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को दिए जाने से राज्य के उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। संघ अब खिलाड़ियों को स्टेडियम में उच्च स्तर का प्रशिक्षण और बेहतर तकनीकी सुविधाएँ प्रदान कर सकेगा। इससे छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय टीम तक पहुँचने वाले खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

देश का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

रायपुर स्थित यह स्टेडियम न केवल देश का तीसरा बल्कि विश्व के बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। लंबे समय से इसके पूर्ण संचालन को लेकर इंतजार किया जा रहा था। साय कैबिनेट का यह निर्णय क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा और छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

Also Read: टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने में अहम योगदान देने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का रायपुर में भव्य स्वागत, मरीन ड्राइव पर उमड़ी भीड़

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button