Gas Cylinder New Rule: सावधान! अब बदल गए गैस सिलेंडर लेने के नियम, हर उपभोक्ता के लिए यह हुआ अनिवार्य

Gas Cylinder Rule Change: घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब ऑयल कंपनियों ने सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर उपभोक्ता का ई-केवाईसी (E-KYC) कराना अनिवार्य है। इस नए नियम के तहत, सिलेंडर बुक करने से लेकर उसकी डिलीवरी मिलने तक एक नई प्रक्रिया का पालन करना होगा। यदि आप नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है।

डिलीवरी के समय OTP देना जरूरी, नहीं तो नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

नए नियमों के अनुसार, आधार-आधारित ई-केवाईसी के साथ अब ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) सिस्टम को भी सख्ती से लागू किया जा रहा है। इसका मतलब है कि सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय, उपभोक्ता को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया डिलीवरी ओटीपी अनिवार्य रूप से डिलीवरी मैन को बताना होगा। यदि उपभोक्ता यह ओटीपी उपलब्ध नहीं कराता है, तो उसे गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

क्यों लाया गया यह सख्त नियम?

खाद्य विभाग के अनुसार, पिछले डेढ़ साल से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था, लेकिन केवल 60 से 65 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही इस पर ध्यान दिया। ई-केवाईसी अपडेट न होने से सिलेंडर रिफिलिंग की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता नहीं आ पा रही थी। ओटीपी आधारित डिलीवरी सिस्टम लागू होने से भविष्य में गैस की कालाबाजारी और फर्जी बुकिंग पर पूरी तरह से रोक लग सकेगी। इसी कारण अब इस नियम को कड़ाई से लागू किया जा रहा है।

बुकिंग के समय रजिस्टर्ड नंबर पर आता है OT

उपभोक्ता को मिलने वाला यह ओटीपी गैस सिलेंडर बुक करने के तुरंत बाद ही उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है। गैस वितरकों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सिलेंडर की डिलीवरी के समय इस ओटीपी को संभाल कर रखें और डिलीवरी मैन को अवश्य दें। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक ही पहुँचे।

तुरंत कराएँ अपना E-KYC अपडेट

जिला खाद्य अधिकारी के मुताबिक, सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करवाना और ओटीपी-आधारित डिलीवरी सिस्टम का उपयोग करना अनिवार्य है। जिन उपभोक्ताओं का केवाईसी अभी तक अपडेट नहीं है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए अपनी संबंधित गैस एजेंसी में जाकर इसे तुरंत अपडेट करा लें। ऐसा न करने पर भविष्य में उन्हें सिलेंडर रिफिलिंग प्राप्त करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read: Property survey New Rule: अब रडार और ड्रोन तकनीक से संपत्तियों का होगा 3D सर्वे, 62 करोड़ रुपये होंगे खर्च

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button