NEW Nursing College Kurud: विधायक अजय चंद्राकर के प्रयास से कुरूद में नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के लिए नए पदों के सृजन को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

कुरूद: कुरूद विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। क्षेत्र में प्रस्तावित नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के लिए नए पदों के सृजन को छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस महाविद्यालय से क्षेत्र के युवाओं और खासकर बेटियों के लिए शिक्षा और रोजगार के नए द्वार खुल रहे है।

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों का परिणाम

इस उपलब्धि के पीछे कुरूद के लोकप्रिय विधायक अजय चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी लगातार कोशिशों और दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि क्षेत्र को नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिली है। इस महाविद्यालय के लिए पहले भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी और अब पदों के सृजन को भी मंजूरी मिल गई है। इस कॉलेज के शुरू होने से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संस्थान की मंजूरी नहीं, बल्कि कुरूद की प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत है।

शिक्षा के मानचित्र पर कुरुद बन रहा ‘एजुकेशन हब’

विधायक अजय चंद्राकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही शिक्षा और कौशल विकास के प्रति बेहद सजग रहे हैं। वे अक्सर कहते हैं कि “हुनर और शिक्षा ही जीवन की सच्ची पूंजी है।” इसी सोच के तहत उन्होंने कुरूद को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया है।

आज उनके प्रयासों से कुरूद क्षेत्र में नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, आईटीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, लाइवलीहुड कॉलेज, प्रथम अरोरा और एम्स यूनिट जैसे कई शैक्षणिक संस्थान संचालित हो रहे हैं। अब नर्सिंग कॉलेज और लॉ कॉलेज की स्वीकृति ने इस पहचान को और मजबूत कर दिया है।

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नया अध्याय

कुरूद में नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना न केवल शिक्षा के स्तर को ऊंचा करेगी, बल्कि यह रोजगार सृजन का भी बड़ा केंद्र बनेगा। स्थानीय युवाओं को अब अपने ही क्षेत्र में बेहतर करियर अवसर मिलेंगे। साथ ही, इस संस्थान से प्रशिक्षित नर्सें प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएंगी।

विधायक ने जताया मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार

विधायक अजय चंद्राकर ने नर्सिंग महाविद्यालय के लिए मिली मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मंजूरी केवल एक संस्थान की स्थापना नहीं, बल्कि कुरूद की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह कॉलेज नर्सिंग क्षेत्र में कुशल पेशेवर तैयार करेगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और जीवन स्तर दोनों में सुधार होगा।

इन प्रमुख पदों पर होगी भर्ती

नवीन नर्सिंग महाविद्यालय में विभिन्न वेतन स्तरों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

Also Read: धमतरी जिले के सभी किसानों के लिए अलर्ट: फसल बीमा का लाभ उठाने के लिए क्षति की सूचना तुरंत दें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button