नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से अश्लील प्रस्ताव: धमतरी पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय को किया गिरफ्तार

Dhamtari News: धमतरी जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिला अस्पताल की जीवन दीप समिति में ‘वार्ड आया’ के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने बीते 11 सितंबर को वार्ड आया पद के लिए आवेदन भरा था। इसके बाद 14 सितंबर को जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर ने प्रार्थिया को फोन कर मिलने के लिए बुलाया।

विरोध करने पर की गई अभद्रता और अश्लील हरकतें

अगले दिन जब प्रार्थिया कार्यालय पहुँची, तो आरोपी राहुल इलमकर ने उससे कहा कि नौकरी के लिए ₹30-40 हजार देने होंगे, या फिर रुपये के स्थान पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला। प्रार्थिया द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, 18 सितंबर को भी आरोपी ने अस्पताल परिसर में महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा गया जेल

प्रार्थिया से शिकायत मिलने के बाद एसपी धमतरी ने थाना प्रभारी को शिकायत की सूक्ष्मता से जांच कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा गहन जांच किए जाने पर तथ्य सत्य पाए गए। इसके आधार पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 75(1)(ii), 78 भा.न्या.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, गवाहों के कथन लिए गए और आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी द्वारा प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी राहुल इलमकर (26 वर्ष), निवासी रामपुर वार्ड, धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Also Read: छत्तीसगढ़ में डायल 112 टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, सेवा मिलने में समस्या, नए टेंडर में मनमानी पड़ सकती है भारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button