
Bank Holiday: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है, जिसकी वजह से इस बार पूरे महीने में 21 दिन तक विभिन्न राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। भले ही UPI और मोबाइल बैंकिंग से आपके अधिकतर काम हो जाते हों, लेकिन कैश जमा करने, बड़े ट्रांजैक्शन, या दस्तावेज़ जमा करने जैसे ज़रूरी कामों के लिए आपको बैंक जाना ही पड़ता है। इसलिए, बैंक जाने से पहले अपने शहर के हिसाब से छुट्टियों की यह लिस्ट ज़रूर चेक कर लें।
अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी सूची: October Bank Holiday List
| तारीख | अवसर/कारण | इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद |
| 1 अक्टूबर | महा नवमी/दशहरा/दुर्गा पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम |
| 2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती | पूरे देश में (राष्ट्रीय अवकाश) |
| 3 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (दसैन) | गंगटोक |
| 4 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (दसैन) | गंगटोक |
| 5 अक्टूबर | रविवार | पूरे देश में |
| 6 अक्टूबर | लक्ष्मी पूजा | अगरतला, कोलकाता |
| 7 अक्टूबर | महर्षि वाल्मीकि जयंती/कुमार पूर्णिमा | बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला |
| 10 अक्टूबर | करवा चौथ | शिमला |
| 11 अक्टूबर | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
| 12 अक्टूबर | रविवार | पूरे देश में |
| 18 अक्टूबर | कटि बिहु | गुवाहाटी |
| 19 अक्टूबर | रविवार | पूरे देश में |
| 20 अक्टूबर | दिवाली/नरक चतुर्दशी/काली पूजा | अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम |
| 21 अक्टूबर | दिवाली अमावस्या/गोवर्धन पूजा | बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर |
| 22 अक्टूबर | दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष | अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना |
| 23 अक्टूबर | भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती | अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला |
| 25 अक्टूबर | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 26 अक्टूबर | रविवार | पूरे देश में |
| 27 अक्टूबर | छठ पूजा (शाम की पूजा) | कोलकाता, पटना, रांची |
| 28 अक्टूबर | छठ पूजा (सुबह की पूजा) | पटना, रांची |
| 31 अक्टूबर | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | अहमदाबाद |
डिजिटल बैंकिंग से काम रहेगा जारी
CG Bank Holiday: बैंक शाखाएं बंद रहने पर भी, ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैसों का लेन-देन, बिल भुगतान, और बैलेंस चेक जैसी सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। केवल बड़ा कैश डिपॉजिट या फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करने जैसे काम ही शाखा में जाकर किए जा सकेंगे। यह सुनिश्चित करें कि आप अपने सभी ज़रूरी बैंकिंग कार्य छुट्टी से पहले ही निपटा लें।



