
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी बड़े बदलाव की ओर NAAC से A+ ग्रेड पाने के बाद पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।
छात्रों के लिए नया अवसर
रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) अब छात्रों के लिए एक नया अवसर लेकर आ रहा है। विश्वविद्यालय में जल्द ही ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रणाली के तहत कोर्स शुरू किए जा सकते हैं। इसके लिए विवि यूजीसी (University Grants Commission) को औपचारिक आवेदन भेजने की तैयारी कर रहा है।
क्यों मिली अनुमति की राह
हाल ही में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को NAAC से A+ ग्रेड प्राप्त हुआ है। यूजीसी के नियमों के अनुसार, केवल A या A+ ग्रेड वाले विश्वविद्यालयों को ही डिस्टेंस या ओपन कोर्स संचालित करने की अनुमति होती है। इसी आधार पर अब रविवि को भी इन कोर्सों की मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।
कार्यपरिषद की 100वीं बैठक में हुआ निर्णय
पिछले दिनों विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की 100वीं बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि “रविवि अब यूजीसी को आवेदन भेजेगा और अनुमति मिलते ही यह कोर्स अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू किए जाएंगे।”
शिक्षा को व्यापक बनाने की दिशा में बड़ा कदम
यह निर्णय विश्वविद्यालय की शिक्षा पहुंच को और व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Also Read: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आँखों की रोशनी कम, बीजापुर से रायपुर मेकाहारा रेफर



