Organ Donation Honour CG: अंगदाता परिवारों को मिलेगा सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर होगी खास पहल, देखिये छत्तीसगढ़ में अंगदान करने वालों की लिस्ट

Organ Donation Honour CG: इस 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ सरकार एक बेहद मानवीय कदम उठाने जा रही है। ज़िला स्तर पर उन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने प्रियजनों के अंगदान के ज़रिए किसी और की ज़िंदगी बचाने का फ़ैसला लिया। जी हां, अंगदान करने वालों के परिजनों को इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकार की तरफ से सम्मान पत्र और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

इन जिलों में होंगे सम्मान समारोह

Organ Donor Family Recognition: राज्य सरकार ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, कोरबा, कांकेर और राजनांदगांव – इन सात जिलों के कलेक्टरों को निर्देश भेजे हैं। इन ज़िलों में कुल 12 अंगदाताओं के परिवारों को स्वतंत्रता दिवस के ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में साफ कहा गया है कि कार्यक्रम को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए।

क्यों हो रही है ये पहल?

15 August 2025 Events: स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की मानें तो अंगदान आज भी छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में एक संवेदनशील और कम समझा गया विषय है। लोग अभी भी अंगदान को लेकर झिझकते हैं। ऐसे में सरकार चाहती है कि समाज में जागरूकता फैले और ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस पर खुलकर सोचें। सरकार का मानना है कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों की मृत्यु के बाद अंगदान का फ़ैसला लिया, वो असल में दूसरों को नई ज़िंदगी देने वाले हीरो हैं। उन्हें सम्मानित करके सरकार बाकी लोगों को भी प्रेरित करना चाहती है।

क्या कहा गया है सरकारी आदेश में?

पत्र में लिखा गया है:
“अंगदान एक अत्यंत मानवीय एवं जीवनरक्षक कार्य है, जिसके माध्यम से अनेक जरूरतमंद व्यक्तियों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। राज्य में अंगदान को बढ़ावा देने हेतु यह आवश्यक है कि ऐसे परिजनों के अमूल्य योगदान का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाए।”

Raipur Organ Donation Event: यानी बात सिर्फ सम्मान देने की नहीं है, ये एक मैसेज है – कि जो परिवार ये फ़ैसला करते हैं, वो सिर्फ अपने नहीं, समाज के भी हित में सोचते हैं।तो इस 15 अगस्त, जब तिरंगा लहराएगा और देश की आज़ादी का जश्न मनाया जाएगा, तब कुछ परिवारों को एक और वजह से सलाम किया जाएगा – क्योंकि उन्होंने किसी को ज़िंदगी देने वाला फ़ैसला लिया था।

Also Read: Dhamtari Triple Murder Case Update: धमतरी ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा, तीन युवकों की हत्या का कारण जान हो जायेंगे हैरान, महज 12 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गंजा कर निकाला जुलूस

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button