Pregnant Wife Murder: प्रेमविवाह फिर हत्या: पंचायत सचिव पत्नी का कातिल निकला सचिव पति, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

कोरबा: Pregnant Wife Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में 22 जुलाई को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय महिला पंचायत सचिव सुषमा खुसरो की अधजली लाश उसके घर के अंदर बरामद की गई। अब जाँच के बाद पंचायत सचिव सुषमा खुसरो की अधजली लाश मिलने के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया।
दो साल पहले लव मैरिज कर जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले इस जोड़े की कहानी का अंत हत्या और धोखे में हुआ। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि सुषमा का कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसका खुद का पति अभिनेक लदेर ही है।

ट्रेनिंग में हुई मुलाकात, दोस्ती से प्यार और फिर शादी

Korba Crime: सुषमा खुसरो और अभिनेक लदेर दोनों पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति के तहत तैनात थे। ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई, धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने घरवालों को बिना बताए लव मैरिज कर ली।
शादी के बाद दोनों कोरबा के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। बाहर से सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर रिश्ते में जहर घुल चुका था।

गर्भवती थी सुषमा, अबॉर्शन को लेकर होता था झगड़ा

Korba News: सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि सुषमा एक महीने की गर्भवती थी और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे।
पति अभिनेक नहीं चाहता था कि बच्चा हो, जबकि सुषमा गर्भपात के लिए तैयार नहीं थी। बात इतनी बढ़ी कि एक दिन अभिनेक ने गुस्से में आकर गला घोंटकर सुषमा की हत्या कर दी।

लाश जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, खुद किया अंतिम संस्कार

Pregnant Wife Murder: हत्या के बाद अभिनेक ने शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। शव को कोरबा जिला जेल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जलाया गया।
जब मृतका की मां ने शव को ले जाने से इनकार कर दिया, तो आरोपी पति ने अपने दोस्तों की मदद से खुद ही अंतिम संस्कार कर डाला, ताकि कहानी यहीं खत्म हो जाए। लेकिन पुलिस ने हकीकत सामने ला दी।

पांच टीम, 65 CCTV फुटेज और हत्या का खुलासा

Korba Murder Case: कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच विशेष टीम बनाई गई। करीब 65 CCTV फुटेज खंगाले गए, सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई और फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई।
आख़िरकार पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया और पूरा मामला साफ हो गया।

Also Read: Balod Murder Case: बहू ने प्रेमी संग रची साजिश, ससुर की करंट से हत्या कर शव को “हादसा” बताने की कोशिश, हल्दी-गुलाल से छुपाए गए जख्म, अंतिम संस्कार की जल्दबाजी ने खोला राज

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button