
धमतरी। नवरात्रि के दौरान, धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौंराभाठा में एक हृदय विदारक घटना हुई है। गाँव में स्थापित दुर्गा पंडाल में पूजा-पाठ कर रहे पंडा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

गमछे से फंदा बनाकर दी जान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विनोद कुमार ध्रुव (30 वर्ष), पिता लीला राम, के रूप में हुई है, जिन्हें भाटापारा में दुर्गा स्थापित करने के लिए पंडा के रूप में रखा गया था।

शुक्रवार को लगभग 4:30 बजे, विनोद ने पड़ोस के एक घर में जाकर गमछे से फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा किया। शव को जिला अस्पताल भेजा गया और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था और वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Also Read: तांत्रिक के बहकावे में बेटे ने मां की कर दी हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण



