पंडित प्रदीप मिश्रा पहली बार आ रहे बस्तर, गीदम में होगा शिवपुराण का होगा भव्य आयोजन

Pt. Pradeep Mishra Shivpuran: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम शहर में शिवभक्ति का एक बड़ा धार्मिक माहौल बनने जा रहा है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पहली बार बस्तर आ रहे हैं, जहाँ वे शिवपुराण कथा का वाचन करेंगे। स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी एक वीडियो जारी कर दंतेवाड़ा के गीदम आने की जानकारी दी है। इस भव्य आयोजन को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह है और आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है।

7 से 13 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम, डेढ़ लाख भक्तों के जुटने का अनुमान

7 Days Shivpuran: यह धार्मिक आयोजन 7 से 13 दिसंबर तक गीदम से लगे हारमपारा के मंडी के पास करीब 25 एकड़ जगह में चलेगा। 6 दिसंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों का अनुमान है कि प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुँचने की संभावना है। वरिष्ठ नागरिक विजय प्रसाद तिवारी और स्थानीय लोग मिलकर इस कार्यक्रम को करवा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि शिव पुराण सुनने सिर्फ दंतेवाड़ा जिले के लोग ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले और पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु पहुँचेंगे।

भोजन, पानी और ठहरने की व्यापक व्यवस्थाएँ

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर सातों दिन भंडारा चलेगा, जिसके तहत शिव महापुराण सुनने आने वाले भक्तों के लिए मुफ्त में भोजन और पानी की व्यवस्था की जा रही है। ठहरने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं; कार्यक्रम स्थल के ठीक सामने बारसूर सड़क के किनारे एक भवन में महिलाओं के रुकने की व्यवस्था करवाई जा रही है। जगह-जगह चलित शौचालय, एंट्री गेट और वाहनों के पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400-500 जवान रहेंगे तैनात

इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए करीब 400 से 500 की संख्या में जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से शहर की हर एक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। बारसूर, दंतेवाड़ा और बीजापुर इन तीनों सड़कों पर भी आउटर कार्डन में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा? सीहोर वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध

Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रहने वाले एक प्रसिद्ध धार्मिक कथावाचक हैं। उन्हें सीहोर वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। वे विशेष रूप से शिव पुराण, भागवत और अन्य पुराणों-धार्मिक कथाओं का प्रवचन करते हैं। उनके धार्मिक आयोजनों और प्रवचनों में देश भर से बड़े पैमाने पर लोग शामिल होते हैं। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर पिछले 2 सालों से योजना बन रही थी, जो अब सफल हुई है।

Also Read: Dhirendra Shastri Video: धीरेंद्र शास्त्री को 100 डिग्री बुखार, पदयात्रा के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button