Bhanupratappur News: भानुप्रतापपुर में कैफे में काम करने वाली युवती से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, भड़के लोगों ने पहनाई जूतों की माला, पीटते हुए थाने लाए लोग

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। स्थानीय कैफे में काम करने वाली युवती ने संचालक पर बार-बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दूसरी बार गर्भवती होने पर जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए थाने ले गए।

शादी का झांसा देकर लंबे समय से कर रहा था शारीरिक शोषण

Bhanupratappur Case: पीड़ित युवती भानुप्रतापपुर स्थित एक कैफे में काम करती है। युवती का आरोप है कि कैफे संचालक असलम खान ने उसे शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने दबाव बनाकर उसका अबॉर्शन करा दिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।

दोबारा गर्भवती होने पर शादी से इनकार, अबॉर्शन का बनाया दबाव

कुछ समय बाद युवती जब दोबारा प्रेग्नेंट हुई तो उसने असलम पर शादी करने का जोर डाला। इस पर आरोपी ने विवाह करने से साफ मना कर दिया और दोबारा गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी की नीयत समझ आने पर परेशान युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने समाज और स्थानीय लोगों को दी।

लोगों का फूटा गुस्सा, आरोपी को पहनाई जूतों की माला

युवती की आपबीती सुनते ही स्थानीय लोग और समाज के प्रतिनिधि एकजुट हो गए। गुस्साए लोगों ने कैफे संचालक असलम खान को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने उसके गले में चप्पल-जूतों की माला पहनाई और पूरे इलाके में घुमाते हुए भानुप्रतापपुर पुलिस थाने ले जाकर उसे ड्यूटी अधिकारियों के हवाले कर दिया।

थाने के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस ने स्थिति को संभाला

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग और दोनों पक्षों के समर्थक थाने के बाहर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए वहां गहमा-गहमी और हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Also Read: Matrimonial Fraud Bilaspur: शादी डॉट कॉम से हुई पहचान, शादी का झासा देकर किया शारीरिक शोषण, 13 लाख की ठगी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button