CG Police SI Recruitment: बारिश और मशीन खराब होने से अटका सब इंस्पेक्टर भर्ती फिजिकल टेस्ट, 341 पदों के लिए दूसरी बार टेंडर रद्द

रायपुर CG Police SI Recruitment: छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की राह एक बार फिर मुश्किल हो गई है। 341 पदों के लिए जारी टेंडर दूसरी बार रद्द कर दिया गया है। वजह बताई गई कि बारिश के मौसम में फिजिकल टेस्ट कराना संभव नहीं है, क्योंकि ऊंचाई मापने वाली मशीनें और उपकरण खराब हो सकते हैं। इससे 1.39 लाख उम्मीदवारों का इंतजार और लंबा हो गया है।

फिजिकल टेस्ट पर फिर लगी ब्रेक

CG Police: पुलिस मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक नाप-जोख के लिए टेंडर निकाला था। लेकिन अब इसे “अपरिहार्य कारणों” का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश और मशीनों में तकनीकी खराबी की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

दो बार रद्द हुई निविदा

  • सितंबर 2024 में पहली बार टेंडर जारी किया गया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।
  • 9 अप्रैल 2025 को दूसरी बार निविदा जारी हुई।
  • अब पाँच महीने बाद यह टेंडर भी निरस्त हो गया।

Police Sub Inspector Recruitment: लिखित परीक्षा का जिम्मा राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) का है, लेकिन उससे पहले फिजिकल टेस्ट पूरा होना जरूरी है। फिलहाल प्रक्रिया स्थगित है।

उम्मीदवारों की नाराज़गी बढ़ी

Sub Inspector Recruitment: लगातार विलंब से अभ्यर्थियों में गुस्सा है। उनका कहना है कि वे एक साल से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती बार-बार टल रही है। रायपुर पुलिस मुख्यालय के एडीजी प्रशासन एस.आर.पी. कल्लुरी ने कहा कि फिलहाल इस विषय में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। कार्यालयीन दिवस में इस पर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

Also Read: आदिवासी विकास विभाग में समन्वयक और सहायक पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन आवेदन शुरू: Tribal Department Bijapur Vacancy 2025

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button