PM Kisan 21th Installment: आ गई खुशखबरी! दिवाली से पहले इस दिन किसानों के खाते में आएगी PM किसान की 21वीं किस्त, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस

नई दिल्ली: PM Kisan 21th Installment: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ पहाड़ी राज्यों के किसानों के लिए खुशखबरी आ चुकी है, क्योंकि केंद्र सरकार ने उनके खातों में राशि समय से पहले ही जारी कर दी है।

इन राज्यों के किसानों को मिली एडवांस किस्त

केंद्र सरकार ने हाल ही में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान को देखते हुए जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के किसानों के खातों में 21वीं किस्त की राशि एडवांस तौर पर जारी करने का निर्णय लिया है।

कब तक आएगी देश के अन्य किसानों की 21वीं किस्त?

सरकार ने अभी तक 21वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, यह किस्त दिवाली से पहले, यानी 20 अक्टूबर 2025 तक किसानों के बैंक खातों में पहुँच सकती है। (पिछली बार 18वीं किस्त 5 अक्टूबर और 15वीं किस्त 15 नवंबर को जारी की गई थी।)

इन किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ

यदि आप 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो सुनिश्चित कर लें कि आपके दस्तावेज और बैंक खाते पूरी तरह से सत्यापित हों। इन किसानों को किस्त की राशि नहीं मिलेगी:

  • जिन किसानों ने ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं की है।
  • जिनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है।
  • यदि बैंक विवरण, आईएफएससी कोड (IFSC Code) या व्यक्तिगत जानकारी गलत है।

सिर्फ उन्हीं किसानों को राशि मिलेगी, जिनके सभी दस्तावेज़ और खाते पूरी तरह से सत्यापित हैं।

लाभार्थी सूची ऐसे करें चेक

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होमपेज पर ‘Farmer Corner’ सेक्शन में जाएँ।
  3. ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
  4. अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गाँव चुनें।
  5. ‘Get Report’ पर क्लिक करें और जारी हुई लिस्ट में अपना नाम देखें।

अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो आपके खाते में किस्त की राशि जारी नहीं की जाएगी।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button