PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, क्या आपके खाते में आए 2000? देखें अपने गांव की लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया और पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत देशभर के करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 साल में देश के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है और कृषि निर्यात लगभग दोगुना हो चुका है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपने दिल के बहुत करीब बताया और कहा कि आने वाले समय में भारत प्राकृतिक खेती का विश्व केंद्र बनेगा।

छत्तीसगढ़ के 24.70 लाख किसानों को मिला ₹494 करोड़ का सीधा लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के 24,70,640 किसानों को कुल ₹494 करोड़ 12 लाख रुपये का सीधा लाभ मिला है। धमतरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में यह राशि किसानों के खातों में अंतरित की गई। गोरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के 29,840 किसानों को ₹5.97 करोड़ और महासमुंद जिले के 1 लाख 26 हजार 234 किसानों को ₹25 करोड़ 25 लाख की सम्मान निधि मिली है।

धान खरीदी और कृषि उन्नति योजना से भी किसानों को बड़ी मदद

पीएम किसान सम्मान निधि के साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी का फायदा भी लगातार मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में गत खरीफ वर्ष में 149 लाख मीट्रिक टन रिकॉर्ड धान खरीदी गई थी। इसके अलावा, समर्थन मूल्य के अतिरिक्त ‘कृषि उन्नति योजना’ के माध्यम से अब तक 25.49 लाख किसानों को ₹29,036 करोड़ रुपये की राशि सीधे दी जा चुकी है।

सिर्फ 22 महीनों में सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने किसानों के लिए हर तरह की मदद के दरवाजे खोल दिए हैं, ताकि खेती को आधुनिक बनाया जा सके। छत्तीसगढ़ में, सिर्फ 22 महीनों में विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में किसानों के खातों में सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बहुत ताकत दे रही है।

खेती को आधुनिक अवसर मान रहा आज का युवा

प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन में प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए बताया कि यहाँ उनकी मुलाकात कई युवा किसानों से हुई, जिनमें मैकेनिकल इंजीनियर, पीएचडी धारक और नासा छोड़कर खेती कर रहे युवा भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि आज का युवा खेती को आधुनिक और बड़ा अवसर मान रहा है। किसानों का कहना है कि यह सम्मान निधि उन्हें कृषि कार्य के लिए खाद, बीज आदि की आवश्यकता के समय मिलती है, जिससे उन्हें साहूकारों के आगे हाथ न फैलाना पड़े।

पीएम किसान के लाभार्थियों की लिस्ट देखने का आसान तरीका

अपने गाँव में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की लिस्ट देखना अब बेहद आसान हो गया है। इसके लिए आपको केवल अपने मोबाइल पर पीएम किसान का आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in खोलना होगा। आप मोबाइल ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं। पोर्टल खोलने के बाद आपको होम पेज पर ‘Beneficiary List‘ का एक बटन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा, जहाँ आपको अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी भरनी होगी।

पोर्टल पर राज्य से गांव तक का चयन है ज़रूरी

लिस्ट देखने के लिए आपको राज्य, जिला, उप जिला (Sub District) और गांव (Village) का क्रमशः चयन करना होगा। उदाहरण के लिए, यदि आप उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के फैजाबाद उप जिले में रहते हैं, तो आपको पहले ‘Uttar Pradesh’, फिर ‘Ayodhya’, फिर ‘Faizabad’ और अंत में अपने गांव का नाम सिलेक्ट करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपके चुने हुए गांव में जितने भी लाभार्थी हैं, उन सभी के नामों की लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी।

लिस्ट में नाम न होने पर तुरंत ‘Know Your Status’ करें चेक

अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपकी ओर से कोई जानकारी अधूरी है या उसमें कोई समस्या है। लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में तुरंत पोर्टल पर दिए गए ‘Know Your Status’ विकल्प को चेक करें। यहाँ आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और योजना से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से पूरी जानकारी मिल जाएगी। यदि खुली जानकारी में सभी जगह ग्रीन टिक दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि आपकी ओर से दी गई जानकारी सही है, और ऐसी स्थिति में आपको नजदीकी कृषि ऑफिस या हेल्पलाइन नंबर 155261 पर तुरंत संपर्क करना चाहिए।

अगली किस्त दिसंबर से फरवरी के बीच आने की संभावना

किसानों का पैसा e-KYC न कराने, किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) न बनवाने या पात्रता की शर्त पूरी न करने के बावजूद पैसा लेते रहने जैसी गलतियों के कारण अटक सकता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त हाल ही में जारी हुई है। पीएम किसान की 22वीं किस्त का समय दिसंबर से फरवरी निर्धारित है। अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को देखते हुए, पूरी संभावना है कि पैसा समय से ही खाते में आ जाए।

Also Read: CG Free Silai Machine Yojana: महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन, जाने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button