
धमतरी: कुरूद की आराध्य देवी मां चंडी मंदिर में हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है धमतरी एसपी के निर्देश पर बनाई गई 4 विशेष टीमों ने लगातार जांच करते हुए कुछ महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं इस केस के तहत तक पहुंचने में साइबर सेल की भूमिका बेहद अहम बताई जा रही है पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द ही इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

गौरतलब है कि 22 जून की रात अज्ञात चोरों ने चंडी मंदिर को निशाना बना कर माता की मूर्ति से रानी हार, चरण पादुका मुकुट, कुंडल समेत मंदिर में रखी दान पेटी को चुरा ले गए चौंकाने वाली बात यह है कि मंदिर कुरूद थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।

Kurud News: घटना के बाद इलाके में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है लोगों का कहना है कि जब थाने के पास ऐसा हो सकता है तो आम लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है जिसकी फुटेज पुलिस को मिल चुकी है पुलिस खंगाल रही है और सुराग जुटा रही है साथ ही खोजी कुत्ते की मदद भी ली जा रही है।

Kurud Mandir: चोरी किए गए सामानों की कीमत का आकलन किया जा रहा है वहीं श्रद्धालुओं से इस बात को लेकर नाराजगी है कि एक हफ्ते पहले ही छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में भी इसी तरह की चोरी की घटना को वारदात दिया गया था लेकिन अब तक आरोपी पकड़ा नहीं गया लगातार हो रही ऐसी घटनाएं न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं साथ ही लोगों की धार्मिक भावनाओं पर भी गहरा आघात पहुंचता है।

SP Dhamtari: पुलिस के दावा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा स्थानीय लोगों ने भी जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई है।



