विधायक अजय चंद्राकर ने कुरुद को दी बड़ी सौगात: कुरुद में बनेगा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, इन दो गांव में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

कुरुद: Polytechnic College kurud: कुरुद विधानसभा के लिए शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से जहां 17 करोड़ रुपये की लागत से पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण होगा, वहीं करेलीबड़ी और भालुझुलन गांव को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की मंजूरी भी मिल गई है। यूँ तो छत्तीसगढ़ में 90 विधायक हैं, लेकिन अजय चंद्राकर उन चुनिंदा जनप्रतिनिधियों में गिने जाते हैं जो पूरे पांच साल विधायकी के कार्यकाल में विकास कार्यों की बरसात करते रहते हैं। उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि चाहे वे सत्ता पक्ष में रहे हों या विपक्ष में, कुरुद विधानसभा में विकास की गति कभी थमी नहीं। जनता की मांग से पहले ही वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं क्षेत्र को दिला चुके हैं। यही कारण है कि कुरुद विधानसभा की जनता अपने विधायक की सक्रियता और दूरदृष्टि के कायल है। अजय चंद्राकर ने हमेशा क्षेत्र की वास्तविक ज़रूरतों को समझकर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, उद्योग, सांस्कृतिक, मनोरंजन और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया है। उनके प्रयासों से कुरुद को पॉलिटेक्निक कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्र जैसी बड़ी सौगातें मिली हैं, जो भविष्य में इस क्षेत्र को शिक्षा और रोजगार का उभरता हुआ केंद्र बना देंगी।

Education: कुरुद को मिलेगा नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के लिए 16.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें संस्था भवन के लिए 911.44 लाख, 50-50 सीट वाले बालक और कन्या छात्रावास के लिए 192.74-192.74 लाख, ई टाइप आवास गृह के लिए 174.27 लाख, एफ टाइप आवास के लिए 158 लाख, जी टाइप के लिए 60.28 लाख और एच टाइप के लिए 85.18 लाख रुपये शामिल हैं। अस्थायी संचालन के लिए कन्या छात्रावास का नवीनीकरण भी किया जाएगा।

वर्तमान में यह कॉलेज नहर रोड स्थित पुराने केंद्रीय विद्यालय भवन में संचालित है। स्थाई भवन राखी मोड़ पेट्रोल पंप के पास 12 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। प्रत्येक कोर्स में 60 सीटें होंगी और प्रवेश के लिए किसी प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता नहीं है। केवल 10वीं (गणित और विज्ञान) उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकेंगे।

Industry: करेलीबड़ी और भालुझुलन में नए औद्योगिक क्षेत्र

औद्योगिक विकास के लिए करेलीबड़ी में 34.58 एकड़ और भालुझुलन में 27.17 एकड़ भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। खासतौर पर महिलाओं को काम के अवसर मिलेंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Opportunity: शिक्षा और रोजगार दोनों में फायदा

नई परियोजनाओं से कुरुद विधानसभा को शिक्षा और रोजगार, दोनों क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी। पॉलिटेक्निक कॉलेज से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा मिलेगी, वहीं औद्योगिक क्षेत्र से उद्यमिता और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी और कुरुद विधानसभा प्रदेश में औद्योगिक हब के रूप में अपनी पहचान बना सकेगी।

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कुरुद के बारे में और भी अधिक जानने- यहां क्लिक करें

Also Read: कुरूद विधानसभा के ग्राम चटौद में विधायक अजय चंद्राकर ने किया फटाका फैक्ट्री का शुभारंभ, लगभग 200 ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button