छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति कल स्पेशल प्लेन से आयेंगी छ्त्तीसगढ़, बहुत स्पेशल होता है राष्ट्रपति के प्लेन का पायलट, जानिये कल का क्या है शेड्यूल

रायपुर, 23 मार्च 2025। CG visit of President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू कल यानी 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगी। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रायपुर स्थित विधानसभा भवन पहुंचेंगी, जहां उनका कार्यक्रम करीब 55 मिनट तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा

विधानसभा में राष्ट्रपति का ऐतिहासिक संबोधन

राष्ट्रपति मूर्मू विधानसभा में विधायकों से मुलाकात करेंगी, और एक फोटो सेशन का भी आयोजन होगा। यह राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला दौरा नहीं है, इससे पहले स्व. डॉ. कलाम और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी विधानसभा में विधायकों को संबोधित कर चुके हैं। लेकिन द्रौपदी मूर्मू देश की तीसरी राष्ट्रपति हैं, जो विधानसभा के भीतर विधायकों से चर्चा करेंगी और उनका संबोधन होगा।

प्रबोधन कार्यक्रम में विधायकों से चर्चा

Chattisgarh Tour: राष्ट्रपति मूर्मू इस दौरान “प्रबोधन कार्यक्रम” में भाग लेंगी, जिसमें वह विधायकों से संवाद करेंगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मूर्मू विधानसभा की भूमिका, विधायकों की जिम्मेदारी और राज्य के विकास पर अपने विचार साझा करेंगी। वह विधायकों को सदन में अपने कर्तव्यों को लेकर टिप्स भी देंगी और लोकतंत्र में विधानसभा की अहमियत पर विशेष जोर देंगी।

सुरक्षा और तैयारी

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विधानसभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के अलावा, राष्ट्रपति के आगमन के लिए सभी कार्यक्रमों की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं, ताकि उनका दौरा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

द्रौपदी मूर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा न केवल राज्य की राजनीति बल्कि प्रदेश के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Also Read: PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के इस गाँव में होगा बड़ा कार्यक्रम, CM के सचिव ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, तैयारियां जोरों पर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button