धमतरी जिले के कृषि केन्द्रों पर छापामार कार्रवाई, कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती

धमतरी: Dhamtari News: किसानों को उर्वरक तय दर पर और बिना परेशानी मिले, इसके लिए जिले में कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। संचालक कृषि राहुल देव के मार्गदर्शन और कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर उप संचालक कृषि सहित उर्वरक, बीज और कीटनाशी निरीक्षकों की टीम ने औचक निरीक्षण कर कई केन्द्रों की जांच की।

डेढ़ दर्जन से ज्यादा केन्द्रों में जांच

अभियान के दौरान जिले के करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा कृषि केन्द्रों और विक्रय परिसरों की जांच हुई। इसमें कुरूद, मंदरौद, कोकड़ी और संबलपुर के कई प्रतिष्ठान शामिल रहे। जांच के दौरान कई जगह विक्रय व्यवस्था में गड़बड़ी पाई गई। कुछ केन्द्रों में पुराने और कालातीत कीटनाशक भी जब्त किए गए।

जांच में दोषी मिले विक्रेताओं पर कार्रवाई

जांच में अनियमितता मिलने पर मेसर्स किसान ट्रेडर्स कुरूद, मेसर्स नेतराम कृषि केन्द्र मंदरौद और मेसर्स प्रेम कृषि केन्द्र मंदरौद को कारण बताओ नोटिस जारी कर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं कुरूद के मेसर्स माँ चण्डी कृषि केन्द्र में कालातीत कीटनाशक मिलने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई कर तत्काल विक्रय पर रोक लगा दी गई।

विभाग की सख्त चेतावनी

कृषि विभाग ने साफ किया है कि उर्वरक का विक्रय केवल अनुशंसित दर पर ही होना चाहिए। किसानों को राहत और उनके अधिकारों की सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और कालाबाजारी या नियम तोड़ने पर तुरंत कार्रवाई होगी।

Also Read: Dhamtari NH 30 Accident: धमतरी NH-30 किनारे बाइक फिसलकर नाली में गिरी, दो लोगों की डूबने से मौत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button