
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की आईटी कंपनी मल्टीफाई सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उद्घाटन किए गए इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में कंपनी के नवाचारपूर्ण समाधानों को विशेष रूप से सराहा गया।
प्रदर्शित किए गए अत्याधुनिक समाधान
मल्टीफाई सॉल्यूशन्स ने फेस्ट में अपने अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर समाधानों की श्रृंखला को प्रदर्शित किया, जिसने उद्योग विशेषज्ञों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
- Loan Origination System (LOS)
- Loan Management System (LMS)
- Data Center & Cloud Services
- Work Force Management Solutions
- Field Force Management Solutions
कार्यक्र्म के दौरान बड़ी संख्या में आगंतुकों ने मल्टीफाई के बूथ का दौरा किया और कंपनी के नवाचार तथा उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
छत्तीसगढ़ के आईटी उद्योग को नई दिशा
मल्टीफाई सॉल्यूशन्स सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी एनबीएफसी (NBFC) को आईटी सेवाएँ प्रदान कर रही है। यह कंपनी सभी प्रकार की एनबीएफसी, सरकारी एवं निजी बैंकों और सरकारी विभागों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाएँ प्रदान करती है।
- कंपनी के पास 100 से अधिक अनुभवी तकनीकी विशेषज्ञों की टीम है और इसका स्वयं का डेटा सेंटर भी स्थापित है। यह डेटा सेंटर सर्वर प्रबंधन में उच्च सुरक्षा और लागत बचत सुनिश्चित करता है।
- मल्टीफाई सॉल्यूशन्स ने छत्तीसगढ़ में मेट्रो सिटीज की ओर जा रहे अनुभवी और नए कर्मचारियों को राज्य में ही एक नया अवसर प्रदान किया है।
कंपनी की यह उपलब्धि रायपुर और छत्तीसगढ़ के उभरते आईटी उद्योग को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक प्रेरक कदम है। इस कार्यक्रम में मल्टीफाई सॉल्यूशन्स की ओर से कुलदीप मिश्रा (CTO), अर्जुन सिंह सोनी (Sales Head), अभिभाष कुमार, संदीप दास, मुस्कान चंदानी एवं कुमकुम नायक ने प्रतिनिधित्व किया।



