CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का दिखा तांडव अब बारिश से मिलेगी राहत, उफनती नदियों से बढ़ी परेशानी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए मौसम को लेकर राहत भरी खबर है। बीते दिनों से जारी झमाझम बारिश की तीव्रता में अब कमी आने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश थमने के बाद धूप निकल आई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश भर की नदियां और नाले उफान पर हैं। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से बारिश की गतिविधियों में गिरावट देखने को मिलेगी।

खारून का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट पुल डूबा

CG Today Weather News: लगातार हुई भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। रायपुर और दुर्ग को जोड़ने वाली खारून नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से महादेव घाट स्थित पुराना पुल पूरी तरह पानी में डूब गया। नदी का पानी आसपास की निचली बस्तियों में प्रवेश कर गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कुंड में मूर्तियों के विसर्जन पर फिलहाल रोक लगा दी है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

CG Rain Alert Depression Weakens: मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है। अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह बना रहेगा। राजधानी रायपुर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एकाध बार गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दुर्ग में सबसे ज्यादा 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज

Durg Rain Weather Department Update: मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग जिले में दर्ज की गई। दुर्ग में 20 सेंटीमीटर वर्षा हुई, जबकि पिपरिया में 19 और रायपुर शहर में 18 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पखांजूर में 17, गंडई और भिलाई में 16, जबकि बोराई, बालोद, मंदिर हसौद, धरसींवा और सिमगा सहित कई अन्य क्षेत्रों में 15-15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

कमजोर पड़ रहा अवदाव, घटेगा बारिश का जोर

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना अवदाब सिस्टम अब तेजी से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह सिस्टम 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहा है। अगले 12 घंटों के भीतर इसके कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की पूरी संभावना है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार और दायरा दोनों काफी हद तक कम हो जाएंगे।

Also Read: छत्‍तीसगढ़ में आफत की बारिश: 12 साल बाद जलमग्न हुआ रायपुर का महादेवघाट पुल, धमतरी में बही कार, दुर्ग व बस्तर में फंसे सैकड़ों लोग

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button