CG Weather Update Today: बारिश बंद होते ही बढ़ी उमस, जानिए किन इलाकों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

CG Today Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश कराने वाली मौसम प्रणालियों के ढीले पड़ते ही राज्य भर में घटाटोप का असर कम हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। केवल सरगुजा और बस्तर संभाग के इक्का-दुक्का इलाकों में हल्की फुहारें पड़ी हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो रामचंद्रपुर में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।

राजधानी रायपुर का तापमान

Raipur Temperature Weather News: बारिश की गतिविधियों में कमी आते ही धूप की तल्खी बढ़ने लगी है, जिससे लोगों को अब हल्की गर्मी और उमस महसूस हो रही है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दोपहर या शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटे में जिलों का हाल

Rain Forecast CG: मंगलवार को राज्य के बड़े हिस्से में मौसम शुष्क रहा। केवल बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ सीमित स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान राजनांदगांव 34 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि पेण्ड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमी बदलाव की मुख्य वजह

CG Weather Monsoon Departure Update: मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा लगातार आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इन्हीं मौसमी कारकों की वजह से हवाओं की दिशा में बदलाव आ रहा है।

चेतावनी और आगे का अनुमान

CG Today Weather Update: मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी हिस्से के लिए भारी बारिश अथवा तेज अंधड़ की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आने वाले दो-तीन दिनों के बाद भी राज्य में किसी बड़े मानसूनी तंत्र के सक्रिय होने की संभावना बेहद कम है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

Also Read: आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर करते समय न करें ये गलतियां, खाली हो सकता है बैंक खाता

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button