
Rajnandgaon Cow Slaughter Incident: छत्तीसगढ़ में एक संवेदनशील और गंभीर घटना सामने आई है, राजनांदगांव जिले से जहां शहर के एक रिहाइशी इलाके में गाय का कटे हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में लोगों का गुस्सा भड़क उठा और स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस प्रशासन ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए क्षेत्र में बल तैनात किया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Gauri Nagar Rajnandgaon Crime News: यह पूरा मामला राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौरी नगर इलाके का है। लावारिस स्थिति में गोवंश का सिर मिलने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इस कृत्य में शामिल लोगों पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश में जुटी टीम
VHP Protest In Rajnandgaon: घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और गोवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।



