प्रदेश भर में लाखों लोगों के राशनकार्ड हो सकते हैं रद्द,  लिस्ट में कहीं आपका नाम तो नहीं?

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी राशनकार्डधारियों के लिए यह बड़ी और काम की खबर है। यदि आपने अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी (EKYC) नहीं कराया है, तो आपका कार्ड भी रद्द हो सकता है। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बनाए गए राशन कार्ड के एवज में आम लोगों को सस्ता राशन तो मिलता ही है, इसी के आधार पर लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाता है। सरकार ने कुछ माह पूर्व जब राशन कार्डों के सत्यापन का अभियान चलाया था, तब पता चला कि कई तथाकथित गरीब इनकम टैक्स भर रहे हैं, और कई का अच्छा खासा व्यवसाय है।

अपात्रों को हटाने के बाद अब E-KYC न कराने वालों पर शिकंजा

अपात्र पाए गए लोगों के नाम चिन्हित कर सूची से हटाए गए थे। अब सरकार ने राशन कार्डों के सत्यापन के लिए समस्त परिवारों से अपना केवाईसी करवाने को कहा है, मगर बड़ी संख्या में अब भी हजारों की संख्या में लोगों ने केवाईसी नहीं करवाया है। प्रदेश भर में ऐसे कार्डों की संख्या लाखों में है। इन लोगों को बार-बार सूचित करने के बावजूद भी जिलों में हजारों कार्डों का अब भी सत्यापन नहीं हो सका है। सरकार जल्द ही ऐसे कार्डों को निरस्त करने की योजना बना रही है।

5 दिसंबर 2025 तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

प्रदेश भर में समस्त जिलों के राशनकार्ड हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान से सम्पर्क कर अपना ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करा लें। सरकार ने ई-केवाईसी कराने के लिए 05 दिसम्बर 2025 की अंतिम तिथि तय की है। इस तारीख तक जिन राशनकार्ड हितग्राहियों का ई-केवाईसी नहीं होगा, उनके राशन कार्ड निरस्त होने की पूरी संभावना बनी हुई है। अतः किसी भी समस्या से बचने के लिए लाभार्थियों को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

ई-केवाईसी न होने पर राशन और आयुष्मान कार्ड दोनों पर खतरा

ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में सिर्फ राशन मिलना ही बंद नहीं होगा, बल्कि आयुष्मान कार्ड जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी रुक सकता है। चूंकि आयुष्मान कार्ड भी राशन कार्ड के आधार पर ही बनाया जाता है, इसलिए राशन कार्ड का निरस्त होना सीधे तौर पर स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी असर डालेगा। हितग्राहियों के लिए बेहतर है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए तत्काल ई-केवाईसी करवा लें।

Also Read: CG Paddy Scam: 39 धान खरीदी केंद्रों में 50 करोड़ का घोटाला! कांग्रेस ने दागी प्रभारियों की नियुक्ति पर जताया कड़ा विरोध

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button