
CG Ration Card News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड को लेकर बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार 32 लाख परिवारों का राशन कार्ड निरस्त करने की साजिश रच रही है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाने के नाम पर राशन कार्ड बदले गए, लेकिन अब तक 32 लाख कार्डधारकों की KYC पूरी नहीं हो पाई है, जिससे साफ होता है कि सरकार उन्हें राशन नहीं देना चाहती।
नकली दवाओं पर बवाल: कफ सिरप से बच्चों की मौत पर उठे सवाल
Fake Cough Syrup Scandal: मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में अमानक कफ सिरप से बच्चों की मौत की खबरों के बीच अब छत्तीसगढ़ की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नकली और घटिया दवाएं खुलेआम बिक रही हैं। आधा दर्जन मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में अमानक दवाएं पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिर्फ एक आदेश निकालकर दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न देने की बात कही है, लेकिन बाज़ार में नकली सिरप की बिक्री रोकने के लिए कोई सख्त कार्रवाई या छापेमारी नहीं हुई है।
किसानों के पंजीयन में भी गड़बड़ी: 6 लाख से ज्यादा अब तक वंचित
Farmer Registration Chhattisgarh: राशन और दवाइयों के बाद अब किसानों के पंजीयन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दीपक बैज ने कहा कि सरकार के अनुसार अभी तक 21 लाख किसानों का ही पंजीयन हुआ है, जबकि पिछले साल 27 लाख किसानों ने धान बेचा था। इसका मतलब है कि करीब 6 लाख किसान अब भी पंजीकरण से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि पंजीकरण की अंतिम तिथि अक्टूबर माह के अंत तक बढ़ाई जाए और जिनका एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीकरण नहीं हो पा रहा है, उन्हें सोसायटी के माध्यम से यह सुविधा दी जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि सरकार किसानों से धान को 3286 रुपए प्रति क्विंटल (21 क्विंटल प्रति एकड़) की दर से खरीदे।
स्कूल मरम्मत में भ्रष्टाचार: दुर्ग में अर्धनग्न प्रदर्शन
Paddy Procurement 2025: दीपक बैज ने दुर्ग जिले के कोंदुल ब्लॉक के 163 स्कूलों की मरम्मत में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर युवा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
Also Read: CG PDS Scam: छत्तीसगढ़ में बड़ा PDS घोटाला: 65 लाख रुपये का राशन गायब, 6 लोगों पर FIR दर्ज



