
CG Teacher Bharti 2025: प्रदेश में शिक्षक भर्ती की आस लगाए युवाओं के लिए सुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूल शिक्षा विभाग को संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है। जैसे ही विभागीय मंजूरी मिलती है, भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद तेज हुई प्रक्रिया
Chhattisgarh 5000 Teacher Vacancy: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में 5000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। पहले प्रस्ताव में कुछ बदलाव कर अब संशोधित प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा गया है, जिसमें पदों का वर्गीकरण और संख्या को स्पष्ट किया गया है।
जानिए किस विषय में कितनी होगी भर्ती?
CG Assistant Teacher Recruitment: संशोधित प्रस्ताव के अनुसार, कुल 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विभिन्न विषयों और श्रेणियों के शिक्षक शामिल होंगे:
- सहायक शिक्षक – 2000 पद
- सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) – 200 पद
- शिक्षक (कला संकाय, कृषि, अंग्रेज़ी एवं संस्कृति) – 1500 पद
- खेल शिक्षक एवं योग शिक्षक – 300 पद
- व्याख्याता (अंग्रेज़ी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत, कंप्यूटर, कला समूह) – 1000 पद
CG Teacher Recruitment Latest News: इस तरह प्रस्ताव में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों के पद शामिल किए गए हैं। यह भर्ती न केवल बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका होगी, बल्कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता शिक्षा देने में भी सहायक साबित होगी।

क्या है अगला कदम?
अब यह संशोधित प्रस्ताव स्कूल शिक्षा सचिव की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है। जैसे ही इसे मंजूरी मिलती है, आधिकारिक तौर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से बढ़ी उम्मीदें
CG Teacher Bharti Notification 2025: इस भर्ती से राज्य के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर मिलेगा, वहीं लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को भी राहत मिलेगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अगर आप शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आने वाले दिनों में जारी होने वाले नोटिफिकेशन पर नज़र बनाए रखें।



