धमतरी जिले के इन गावों में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती: 8वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Anganwadi Sahayika Bharti 2025: धमतरी जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) धमतरी ग्रामीण के तहत कई आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका पद पर भर्ती निकली है। अगर आप कम से कम 8वीं पास हैं और उसी गांव की निवासी हैं, तो ये मौका आपके लिए एकदम फिट है।

8 अगस्त तक जमा करें आवेदन

परियोजना अधिकारी की मानें तो आवेदन की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2025 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरकर, कम्पोजिट भवन के पास स्थित ग्रामीण परियोजना कार्यालय में जमा कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म संबंधित ग्राम पंचायत या परियोजना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

किस गांव में कितनी भर्तियां? नीचे देखें पूरी लिस्ट

क्रमांकआंगनबाड़ी केन्द्रस्थानपद का नाम
1केन्द्र क्रमांक 06आमदीसहायिका
2केन्द्र क्रमांक 04मुजगहनसहायिका
3केन्द्र क्रमांक 02मुजगहनसहायिका
4केन्द्र क्रमांक 03रूद्रीसहायिका
5केन्द्र क्रमांक 01रूद्रीसहायिका
6केन्द्र क्रमांक 05छातीसहायिका
7केन्द्र क्रमांक 04छातीसहायिका
8केन्द्र क्रमांक 02मोंगरागहनसहायिका

आवेदन के लिए जरूरी बातें ध्यान रखें

  • अभ्यर्थी उसी गांव की स्थायी निवासी होनी चाहिए
  • न्यूनतम योग्यता: 8वीं पास
  • सभी प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां लगाना अनिवार्य है
  • आवेदन हस्ताक्षरित और पूर्ण रूप से भरा हुआ हो
  • फॉर्म कहां जमा करें: ICDS ग्रामीण कार्यालय, कम्पोजिट भवन के पास, धमतरी

अगर नौकरी चाहिए तो मौका मत छोड़िए!

सरकारी योजनाओं से जुड़कर काम करने का ये शानदार मौका है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि अपने गांव के बच्चों और महिलाओं के लिए काम करने का सुकून भी मिलेगा।

संपर्क करें:
फॉर्म और अधिक जानकारी के लिए अपने ग्राम पंचायत या ICDS कार्यालय से संपर्क करें।

Also Read: Teacher Recruitment Dhamtari: धमतरी जिले में 200 शिक्षक सेवा प्रदाताओं की होगी नियुक्ति, एक शिक्षक वाले स्कूलों को मिलेगी राहत…जानें कैसे?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button